19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

रियल लाइफ हीरो Sonu Sood को देवता की तरह पूजते हैं फैंस

बड़े पर्दे पर कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभा चुके Sonu Sood आज रियल लाइफ के नायक बन चुके हैं और उनकी नेक दरियादिली के लिए आज फैंस उन्हें मसीहा की तरह पूजते हैं।

Sonu Sood का जन्म 30 जुलाई, 1973 को पंजाब के मोगा जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम शक्ति सागर सूद और मां का नाम सरोज सूद था। अपनी प्रारंभिक शिक्षा मोगा से पूरी करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा नागपुर से पूरी की।

Sonu Sood

सोनू ने YCCE नागपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स से इंजीनियरिंग भी की है। सोनू का मन इंजनियरिंग में नहीं लगा और उन्होंने मॉडलिंग को अपना करियर चुना। वह मिस्टर इंडिया के प्रतियोगी भी रहे। फिल्मों में आने से पहले साल 1996 में सोनू ने सोनाली से शादी की, जिनसे उनके दो बेटे इशांत और अयान है।

Sonu Sood ने कई भाषाओं में फिल्में बना कर जीता फैंस का दिल

साल 1999 में सोनू ने तमिल फिल्म ‘कल्लाझागर’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। हालांकि, इससे पहले वह कुछ म्यूजिक एलबमों में नजर आ चुके थे। साल 2002 में सोनू ने हिंदी फिल्म ‘शहीद ए आजम से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

इस फिल्म में वो भगत सिंह के किरदार में नजर आए थे। साल 2009 में आई तेलुगु फिल्म ‘अरुंधति’ सोनू की जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट रही। इस फिल्म में सोनू के किरदार और अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद सोनू ने कभी भी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

Also Read: बिना फिल्मी बैकग्राउंड वालों के लिए तापसी ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस

Sonu Sood हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, उर्दू भाषा की फिल्मों में भी अभिनय करते नजर आए। वैसे तो सोनू ने फिल्मों में लगभग हर तरह के किरदार निभाए हैं, लेकिन ज्यादातर फिल्मों में वह विलेन की भूमिका में ही नजर आए हैं। इसके बावजूद उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में है।

सोनू की प्रमुख फिल्मों में जिंदगी खूबसूरत है, राजा, आशिक बनाया आपने, जोधा अकबर, सिंह इज किंग, एक विवाह ऐसा भी, अरूंधति, दबंग, बुड्ढा होगा तेरा बाप, शूटआउट एट वडाला, रमैया वस्तावैया, आर राजकुमार, इंटरटेनमेंट, हैप्पी न्यू ईयर, गब्बर इज बैक, दबंग 3 आदि शामिल हैं।

sonu-sood-corona-help
सोनू ने कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों की निःस्वार्थ सेवा की

Sonu Sood ने साल 2020 में देश में फैले कोरोना वायरस महामारी के दौरान कई लोगों की निःस्वार्थ मदद और सेवा की। देश में लगे लॉकडाउन के दौरान घर से दूर अलग-अलग जगह फंसे प्रवासी मजदूरों को सोनू सूद ने अपने खर्चें पर उनके घर तक पहुंचाया।

इसके अलावा उन्होंने प्रवासी मजदूरों को जॉब दिलाने के लिए एक एप लॉन्च किया है। कोरोना काल में अभिनेता Sonu Sood गरीबों और जरूरमंदों के लिए मसीहा बनकर सामने आए और अब भी वह लगातार जरूरतमंदों की हर तरह से मदद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले सोनू सूद जल्द ही अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के साथ फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में नजर आएंगे।

Related posts

कंगना रनौत: पहाड़ी की ढलान से अभिनय के शिखर तक

Buland Dustak

‘बच्चन पांडे’ की रिलीज डेट तय, अगले साल गणतंत्र दिवस पर होगी रिलीज

Buland Dustak

आखिर कौन हैं ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’? जिनका किरदार निभाकर आलिया हो रही ट्रेंड

Buland Dustak

नेपोटिज्म पर आया अभय देओल का बयान, किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

Buland Dustak

नेपोटिज्म पर आया पूजा भट्ट का रिएक्शन, किए कई ट्वीट

Buland Dustak

ऋचा चड्ढा की ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ का फर्स्ट लुक आउट, 22 जनवरी को होगी रिलीज

Buland Dustak