19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

Mugdha Godse: पेट्रोल पंप पर काम करके निकालती थी अपना खर्च

बर्थडे स्पेशल 26 जुलाई : जानी-मानी मॉडल एवं अभिनेत्री Mugdha Godse आज अपनी एक खास पहचान बना चुकी है। 26 जुलाई, 1986 को पुणे में जन्मीं Mugdha एक मध्यम वर्गीय परिवार से सम्बन्ध रखती हैं।

मुग्धा ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा नूतन मराठी विद्यालय से पूरी करने के बाद मराठवाड़ा मित्रा मंडल कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद करियर के शुरुआती दिनों में मुग्धा अपनी जरूरतों एवं खर्चो के लिए पेट्रोल पंप पर तेल बेचकर 100 रुपए रोज कमा कर गुज़ारा करती थी।

Mugdha Godse

इसके बाद उन्होंने एक जिम में काम करना शुरू किया और साथ ही कुछ लोकल ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा भी लेने लगी। साल 2002 Mugdha Godse की जिंदगी का बहुत ही महत्वपूर्ण और अहम साल रहा। इस साल मुग्धा को पहली सफलता ग्लैडरेग्स मेगा मॉडल हंट जीत कर मिली, जो मुग्धा की लाइफ का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस सफलता के बाद मुग्धा लाइम लाइट में आईं।

Mugdha Godse ने बेस्ट मॉडल और मिड इंडिया का खिताब जीता

इसके अलावा साल 2002 में ही मुग्धा ने बेस्ट मॉडल और मिड इंडिया में बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का खिताब जीता। 2004 में Mugdha Godse फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में सेमी-फाइनलिस्ट भी रहीं। इसके बाद मुग्धा बॉलीवुड में किस्मत आजमाने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गईं।

मुंबई आने के बाद मुग्धा ने एयरटेल, क्लोजअप जैसे कई बड़े ब्रांड के विज्ञापनों में काम किया और इसके साथ ही उन्होंने कई नेशनल और इंटरनेशनल फैशन शोज के लिए रैम्प पर वॉक किया।

Also Read: शिल्पा शेट्टी- बॉलीवुड में फिटनेस और खूबसूरती के लिए हैं मशहूर

मुग्धा ने 2008 में मधुर भंडारकर की फिल्म ‘फैशन‘ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में मुग्धा के अभिनय को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू और स्टार स्क्रीन अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटेगरी के लिए नामांकित किया गया।

इस फिल्म की सफलता के बाद मुग्धा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें ‘ऑल द बेस्ट‘, ‘जेल‘, ‘हेल्प‘, ‘हीरोइन‘, ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स‘ आदि शामिल हैं। मुग्धा अब भी फिल्म जगत में सक्रिय हैं और जल्द ही फिल्म अफरा-तफरी में नजर आने वाली हैं। मुग्धा की निजी जिंदगी की बात करें तो वह लम्बे समय से अभिनेता राहुल देव के साथ लिव इन रिलेशनशिप में हैं।

Related posts

Sharat Saxena: इंजीनियरिंग छोड़ फिल्मों में नेगेटिव किरदार से खूब कमाया नाम

Buland Dustak

पुण्यतिथि विशेष: अमर रहेगा संगीतकार सलिल चौधरी का संगीत

Buland Dustak

सुशांत मामले में श्वेता सिंह कृति ने जताया CBI पर भरोसा

Buland Dustak

‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं मशहूर कवि कुमार विश्वास

Buland Dustak

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ‘अंकिता लोखंडे’ ने तोड़ी चुप्पी

Buland Dustak

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने थामा शिवसेना का हाथ, शेयर की तस्वीरें

Buland Dustak