19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

14 इंजीनियरिंग कॉलेजों को क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ाने की अनुमति

नई दिल्ली: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने आठ राज्यों के 14 इंजीनियरिंग कॉलेजों को स्नातक कार्यक्रमों में सामूहिक रूप से एक हजार से अधिक छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति दी है, जिन्हें नए शैक्षणिक वर्ष से क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ाया जाएगा। यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रावधानों के अनुरूप है।

इंजीनियरिंग कॉलेजों को

इनमें कम से कम आधे इंजीनियरिंग कॉलेज उत्तर प्रदेश के चार, राजस्थान के दो और मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के एक-एक शामिल हैं जहां हिंदी में पढ़ाया जाएगा। वहीं आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के शेष कॉलेज क्रमशः तेलुगु, मराठी, बंगाली और तमिल में पढ़ाई हो सकेगी।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आठ राज्यों के 14 इंजीनियरिंग कॉलेजों द्वारा नए शिक्षा सत्र से कुछ चुने हुए पाठ्यक्रमों को क्षेत्रीय भाषा में भी उपलब्ध कराने का स्वागत किया है। उपराष्ट्रपति ने शनिवार को अंग्रेजी, हिन्दी, गुजराती, बांग्ला, पंजाबी, मराठी, मलयालम, उड़िया, तेलगु, कन्नड़ और तमिल में टवीट कर फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Also Read: JEE Main : छात्रों के अनुरोध पर हुआ एग्जाम की तिथियों में बदलाव

उन्होंने संतोष जाहिर किया कि नई शिक्षा नीति के अनुसार ही AICTE ने बी.टेक. कार्यक्रमों को हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, गुजराती, मलयालम, बांग्ला, असमिया, पंजाबी और उड़िया को इन 11 भाषाओं में पढ़ाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। उपराष्ट्रपति ने आशा जताई है कि अन्य इंजीनियरिंग कॉलेज तथा व्यवसायिक शिक्षा संस्थान भी क्षेत्रीय भाषाओं में पाठ्यक्रम उपलब्ध कराएंगे।

Related posts

एनडीएमसी स्कूलों के छात्रों के लिए दो शैक्षिक यूट्यूब चैनल शुरू

Buland Dustak

विज्ञान दिवस : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पुरस्कारों की सूचनाओं से लैस डेटाबेस होगा लॉन्च

Buland Dustak

मिस इंडिया फाइनलिस्ट Aishwarya Sheoran ने क्लियर किया यूपीएससी

Buland Dustak

शिक्षा मंत्रालय ने 4 वर्षीय एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम को किया अधिसूचित

Buland Dustak

शिक्षकों के 31,661 पदों की भर्ती को यूपी सरकार को कोर्ट में चुनौती

Buland Dustak

NTA ने यूजीसी-नेट, डीयू प्रवेश सहित 6 परीक्षाओं की तिथि की घोषित

Buland Dustak