19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

NTA ने यूजीसी-नेट, डीयू प्रवेश सहित 6 परीक्षाओं की तिथि की घोषित

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट), दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (डीयूईटी), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) एआईईईए, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ओपेनमेट, पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 6 से 11 सितंबर तक, यूजीसी-नेट 16 से 18 सितंबर और 21 से 25 तक आयोजित की जाएगी। इग्नू ओपेनमेट की परीक्षा 15 सितंबर को और पीएचडी प्रवेश परीक्षा 4 अक्टूबर को होगी। आईसीएआर एआईईईए 7 और 8 सितंबर को होगी। 

NTA Entrance exam 2020
NTA- DU Entrance

प्रवेश परीक्षा की तारीखें गृह मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के परामर्श से तय की गई हैं। एनटीए ने यहां जारी अधिसूचना में कहा गया है, बड़ी संख्या में छात्रों की शैक्षणिक रुचि को ध्यान में रखते हुए, गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सितंबर में विभिन्न प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के लिए एमएचआरडी (अब एमओई) के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है। 

परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों और उनके माता-पिता को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम परीक्षाओं और अनुसूची में बदलाव के लिए संबंधित परीक्षा वेबसाइटों और आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं। 

एनटीए ने शुरुआत में इन सभी परीक्षाओं को मई और जून के महीनों के लिए निर्धारित किया था, लेकिन कोरोना महामारी और उसके बाद के लॉकडाउन के कारण सब कुछ स्थगित करना पड़ा। एनटीए ने हाल ही में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-मुख्य) और राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी परीक्षा की तारीखों की घोषणा की। जेईई-मेन्स 1 से 6 सितंबर तक और नीट) यूजी 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। 

Related posts

नई शिक्षा नीति बच्चों को आर्टिफिशियल से इफेक्टिव इंटेलिजेंस की ओर ले जाएगी

Buland Dustak

आईआईआईटी संशोधन विधेयक राज्यसभा से पारित

Buland Dustak

IIT दिल्ली ने 50 रुपये कीमत वाली Rapid Antigen Test Kit लॉन्च की

Buland Dustak

2021 उम्मीदों भरा : फिर से होंगी भर्तियां, मिलेगी नौकरी

Buland Dustak

क्यू एस वर्ल्ड सब्जेक्ट यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2021: शीर्ष 100 में 12 भारतीय संस्थान शामिल: निशंक

Buland Dustak

IGNOU Admissions 2021: दाखिला शुरू, 15 जुलाई अंतिम तिथि

Buland Dustak