19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

राम मंदिर भूमि पूजन को भाजपा नेताओं ने बताया ऐतिहासिक व गौरवान्वित पल

नई दिल्ली: राम मंदिर भूमि पूजन और निर्माण से देश की एकता और आपसी सद्भाव में अभिवृद्धि होगी- ओम बिरला

ओम बिरला
राम मंदिर भूमि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर देश के लोगों को बधाई दी। अपने ट्वीट पर जारी संदेश में ओम बिरला ने कहा, “प्रभु श्री राम भारत की सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं। देश में प्रभु श्री राम के प्रति गहरी आस्था व निष्ठा है। अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का शिलान्यास अद्भुत एवं ऐतिहासिक है।इस अवसर पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।
@ShriRamTeerth #RamMandirAyodhya

जेपी नड्डा
यह ऐतिहासिक पल सभी को आनंदित व गौरवान्वित करने वाला है- जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अयोध्या के में भव्य राम मंदिर भूमि पूजन व शिलान्यास को ऐतिहासिक पल बताते हुए देशवासियों को बधाई दी है। नड्डा ने कहा कि यह ऐतिहासिक पल सभी को आनंदित व गौरवान्वित करने वाला है। नड्डा ने ट्वीट कर कहा ‘500 वर्षों के लंबे संघर्ष के उपरांत माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया गया और ये गर्व का विषय है कि समाज के सभी वर्गों ने इस निर्णय को सहर्ष स्वीकारा। श्री राम जी की सिखायी मर्यादा का अनुसरण कर सम्पूर्ण देश ने अनूठी मिसाल दिखाई।’

अमित शाह
यह एक नए युग की शुरुआत है – अमित शाह

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा ‘आज का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण दिन है। प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भव्य राम मंदिर भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया, जिसने महान भारतीय संस्कृति व सभ्यता के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है और एक नए युग की शुरुआत की है। शाह ने आगे कहा ‘प्रभु श्री राम जी के आदर्श एवं विचार भारतवर्ष की आत्मा में बसते हैं। उनका चरित्र एवं जीवन दर्शन भारतीय संस्कृति की आधारशिला है।

राम मंदिर निर्माण से यह पुण्यभूमि अयोध्याजी पुनः विश्व में अपने पूर्ण वैभव के साथ जग उठेगी। धर्म और विकास के समन्वय से रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।’ उन्होंने कहा कि अयोध्याजी में राम मंदिर निर्माण सदियों से दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का प्रतीक रहा है। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृह मंत्री कोरोना पॉसिटिव पाए गए हैं और इन दिनों गुरूग्राम के मेदांता हॉस्पीटल में उनका इलाज चल रहा है। इसके बावजूद उन्होंने पूरा कार्यक्रम भी देखा और कई ट्वीट भी किए।

राजनाथ सिंह
वर्षों से संजोया सपना पूरा हुआ- राजनाथ सिंह

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा ‘ अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने यह सपना हर भारतवासी अपने मन में बरसों से संजोये था।आज वहाँ भूमिपूजन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस राष्ट्रीय संकल्प को फलीभूत किया है जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा से जुड़ा हुआ है। इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद। ‘

सिंह ने कहा ‘यह क्षण हर भारतवासी के लिए अत्यंत भावुक और आल्हादित करने वाला पल है। मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो इसके लिए रामभक्तों ने लम्बा संघर्ष किया है और यहाँ तक कि अपने प्राणों की आहुति भी दी है। यह दिन उन्हें भी स्मरण और नमन करने का दिन है। सभी रामभक्तों को आज के इस ऐतिहासिक दिन की बधाई।’

यह भी पढ़ें: भारत की दिव्यता और दर्शन में हैं राम: नरेन्द्र मोदी

Related posts

प्रधानमंत्री शुक्रवार को RBI Two Customer Centric Initiatives का करेंगे शुभारंभ

Buland Dustak

सरकार ने अलीबाबा सहित 43 मोबाइल एप्लीकेशन पर लगाया प्रतिबंध

Buland Dustak

100 रुपये के पार पेट्रोल के दाम, पेट्रोल पम्पों के सामने आयी बड़ी समस्या

Buland Dustak

नैनीताल में छाये ऐसे पटाखे जो फूटते नहीं, रिश्तों में मिठास घोलते हैं

Buland Dustak

NCC Cadets ने 46 शहीदों की प्रतिमाओं को लिया गोद

Buland Dustak

इफको ने उपलब्ध कराया विश्व का सबसे पहला तरल नैनो यूरिया

Buland Dustak