19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

प्रधानमंत्री शुक्रवार को RBI Two Customer Centric Initiatives का करेंगे शुभारंभ

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की दो अभिनव Customer Centric Initiatives का शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री 12 नवम्बर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से RBI की खुदरा प्रत्यक्ष योजना और एकीकृत लोकपाल योजना का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर भी उपस्थित रहेंगे।

Customer Centric

RBI– (Customer Centric Initiatives) खुदरा प्रत्यक्ष योजना का उद्देश्य है कि सरकारी प्रतिभूति बाजार में खुदरा निवेशकों की पहुंच बढ़ाना। इसके तहत खुदरा निवेशकों के लिये भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी प्रतिभूतियों में सीधे निवेश करने का रास्ता खुल जायेगा।

निवेशक भारतीय रिजर्व बैंक के हवाले से ऑनलाइन सरकारी प्रतिभूति खाते आसानी से खोल सकते हैं और उन प्रतिभूतियों का रख-रखाव कर सकते हैं। यह सेवा निशुल्क होगी।

Also Read: Axis Bank का लाभ 86% बढ़कर दूसरी तिमाही में 3,133 करोड़ रुपये हुआ

RBI– एकीकृत लोकपाल योजना का उद्देश्य है कि शिकायतों को दूर करने वाली प्रणाली में और अधिक सुधार लाये जायें, ताकि संस्थाओं के खिलाफ ग्राहकों की शिकायतों को दूर करने के लिये भारतीय रिजर्व बैंक नियम बना सके। इस योजना की केंद्रीय विषयवस्तु ‘एक राष्ट्र-एक लोकपाल’ की अवधारणा पर आधारित है।

इसके तहत एक पोर्टल, एक ई-मेल और एक पता होगा, जहां ग्राहक अपनी शिकायतें दायर कर सकते हैं। ग्राहक एक ही स्थान पर अपनी शिकायतें दे सकते हैं, दस्तावेज जमा करा सकते हैं, अपनी शिकायतों-दस्तावेजों की स्थिति जान सकते हैं और फीडबैक दे सकते हैं।

इसके साथ बहुभाषी टोल-फ्री नंबर भी दिया जायेगा, जो शिकायतों का समाधान करने तथा शिकायतें दायर करने के बारे में सभी जरूरी जानकारी प्रदान करेंगे।

Related posts

अब भारतीय तटों की सुरक्षा करेगा स्वदेशी पहरेदार ‘सजग’

Buland Dustak

PLI योजना का पूरा लाभ उठाएं राज्यः प्रधानमंत्री

Buland Dustak

दिवाली 2021: रोशनी और पवित्रता के त्यौहार दिवाली का महत्व

Buland Dustak

अगले सप्ताह लॉन्च होगी डीआरडीओ की दवा ‘2-डीजी’

Buland Dustak

Air Marshal Vivek Ram Chaudhari- ​वायुसेना के ​अगले वाइस चीफ

Buland Dustak