19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

NCC Cadets ने 46 शहीदों की प्रतिमाओं को लिया गोद

-शहीदों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और रखरखाव करने का लिया संकल्प
-युद्ध नायकों और अन्य राष्ट्रीय हस्तियों के बारे में जागरुकता अभियान चलाया

नई दिल्ली: स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए वीरता पुरस्कार पोर्टल और राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) ने संयुक्त रूप से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक अनूठी योजना शुरू की है। इस पहल के तहत NCC Cadets ने शहीदों की 46 प्रतिमाओं की सफाई और रख-रखाव के लिए गोद लिया है।

NCC Cadets

साथ ही कैडेट्स ने इंटरैक्टिव व्याख्यान, कविता पाठ, नुक्कड़ नाटक, नृत्य आदि के माध्यम से युद्ध नायकों और अन्य राष्ट्रीय हस्तियों के बारे में जानकारी देने के लिए लोगों के बीच जागरुकता अभियान चलाया है।

एनसीसी ने जिन वीरता पुरस्कार विजेताओं की 46 प्रतिमाओं को अपनाया है, उनमें 10 परम वीर चक्र, 6 अशोक चक्र, 11 महावीर चक्र, चार कीर्ति चक्र, 12 वीर चक्र और तीन शौर्य चक्र से सम्मानित हैं। NCC Cadets के इन कार्यक्रमों का हर सप्ताह लाइव वेबकास्ट वीरता पुरस्कार पोर्टल https://www.gallantryawards.gov.in/ पर किया जायेगा।

इस पोर्टल के जरिये लोग वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल होकर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। इस तरह का पहला कार्यक्रम परीक्षण के आधार पर 7 जुलाई 2021 को लाइव वेबकास्ट किया गया था। अगला कार्यक्रम 16 जुलाई 2021 को सुबह 11 बजे केरल के कोच्चि में स्टैच्यू जंक्शन, तिरुपुनिथरा में होगा, जहां वीर चक्र सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल रामकृष्णन विश्वनाथन को उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि दी जाएगी।

NCC की गोद ली हुई मूर्ति के परिसर में सफाई और सूचना प्रसार कार्यक्रम करती है आयोजित

प्रवक्ता के अनुसार लेफ्टिनेंट कर्नल रामकृष्णन विश्वनाथन 18 ग्रेनेडियर्स के सेकेंड-इन-कमांड थे जिन्होंने ऑपरेशन विजय के दौरान द्रास सेक्टर, कारगिल में तोलोलिंग पर्वत पर और उसके आसपास ऑपरेशन किया था। कारगिल युद्ध के दौरान उनके कार्यों के लिए उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

Also Read: ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे 25 देशों के NCC Cadets

इस पहल के हिस्से के रूप में NCC की स्थानीय इकाई एक गोद ली हुई मूर्ति के परिसर में साप्ताहिक आधार पर सफाई और सूचना प्रसार कार्यक्रम आयोजित करती है। एक या एक से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के NCC Cadets को गतिविधियों को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इसका उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को साकार करने के लिए ‘स्वच्छ भारत अभियान‘ में भाग लेने के लिए लोगों को प्रेरित करना भी है।

NCC Cadets की यह पहल दैनिक जीवन में ‘स्वच्छता‘ के महत्व का संदेश फैलाती है और स्थानीय लोगों को स्थानीय स्मारकों और विरासत की देखभाल करने के लिए प्रेरित करती है। यह आगे युवाओं की ऊर्जा को सामाजिक कार्यों के लिए उपयोग करने और उनमें देशभक्ति की भावना पैदा करने में योगदान देता है।

NCC की इस पहल को हर तरफ से प्रोत्साहन मिला है। वीरता पुरस्कार पोर्टल पर लॉग ऑन करके लोग स्थानीय एनसीसी इकाई को गोद लिए जाने लायक मूर्तियों के बारे में सुझाव भी दे सकते हैं।

Related posts

योग दिवस 2021: नेगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है योग

Buland Dustak

छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य, जहां ‘मोर बिजली एप’ के जरिए मिलेगा विद्युत

Buland Dustak

उप्र 56 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बना

Buland Dustak

सांस्कृतिक धारा के प्रवाह को बनाए रखना Ameer Chand के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

Buland Dustak

बीएसएफ: भारत-पाक युद्ध के विजयी योद्धाओं का सम्मान करेगा

Buland Dustak

​पीएम केयर्स फंड से इसी हफ्ते दिल्ली में लगेंगे 5 ऑक्सीजन प्लांट

Buland Dustak