19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
टेक्नोलॉजी

भारत में 5G Service शुरू होने के बाद तेजी से बढ़ने का अनुमान

- पांच साल में 33 करोड़ लोग शुरू कर सकते हैं 5-जी का इस्तेमाल

नई दिल्ली: भारत में 5G Service का ट्रायल शुरू हो गया है। इस ट्रायल की रिपोर्ट के आधार पर ही भारत में इस सेवा को शुरू करने की डेटलाइन तय की जाएगी लेकिन भारत में एक तबका 5-जी सर्विस का विरोध भी कर रहा है। दूसरी ओर आज आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 5G Service शुरू होने के बाद लोग इसे हाथों हाथ लेंगे।

5G-Service

भारत में 5G Service को लेकर एरिक्सन की मोबिलिटी रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले 5 सालों में भारत में 33 करोड़ से ज्यादा लोग 5-जी सर्विस का इस्तेमाल करने लगेंगे। इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि इस दौरान भारत में प्रति व्यक्ति मासिक डाटा खपत औसतन 40 जीबी तक पहुंच जाएगी।

5G Service शुरू होने पर 4 करोड़ लोग सेवा को अपना लेंगे

एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत में 81 करोड़ स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्मार्टफोन के इस्तेमाल की वृद्धि दर सालाना 7 फीसदी है। इस तरह से अगले 5 साल में भारत में स्मार्टफोन की संख्या बढ़कर 120 करोड़ हो जाने का अनुमान लगाया गया है। इसमें से करीब 33 करोड़ स्मार्टफोन 5-जी कनेक्शन वाले होंगे।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 5G Service शुरू होने के बाद पहले साल में ही करीब चार करोड़ लोग कीमत की परवाह किए बिना भी इस सेवा को अपना लेंगे। धीरे धीरे 5G Service के प्रति लोगों का रुझान भी बढ़ेगा और इस सेवा का इस्तेमाल भी बढ़ेगा। जिसकी वजह से 2026 तक 5-जी सेवा का इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़कर 33 करोड़ हो जाएगी।

एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में 4-G सेवा शुरू होने के बाद से ही डाटा की खपत में काफी तेज बढ़ोतरी हुई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में भारत में डाटा की खपत प्रति व्यक्ति प्रति महीना 13 जीबी थी, जो 2020 में बढ़कर 14.6 जीबी प्रति व्यक्ति प्रति महीना हो गई। इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 5-G सेवा शुरू होने के बाद डाटा खपत में लगभग 3 गुना तक की बढ़ोतरी हो जाएगी। जिसकी वजह से डाटा की खपत 2026 तक प्रति व्यक्ति प्रति महीना 40 जीबी डाटा की हो जाएगी।

Related posts

काश स्मार्ट इंटेलिजेंस से रोके जाते सड़क हादसे

Buland Dustak

MI 11 LITE : बेहतरीन लुक के साथ अब तक का सबसे हल्का फोन

Buland Dustak

6,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy F22 है बजट वाला फोन

Buland Dustak

Tecno PHANTOM X: शानदार कैमरा तथा जबरदस्त डिजाइन लेकिन…

Buland Dustak

Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy Tab S7 FE, Galaxy Tab A7 Lite

Buland Dustak

Samsung M32: दाम अधिक पर सुविधा कम

Buland Dustak