19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

उप्र : सभी विकास खंडों में जुलाई में खुलेंगे 5 हजार नए सब हेल्थ सेंटर

- बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिये योगी सरकार की बड़ी पहल
- 20812 सब हेल्थ सेंटर पहले से संचालित, 32000 का सरकार का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान करने में जुटी है। संभावित कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को त्वरित और गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिये उसने बड़ी घोषणा की है। 18 मण्डल, 75 जिलों के बाद अब वो 822 छोटे-बड़े विकास खंडों में जुलाई माह में 5000 नए सब हेल्थ सेंटर खोलने जा रही है।

हेल्थ सेंटर

बुधवार को टीम-09 के साथ कोविड की तैयारियों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में जिन क्षेत्रों में सीएचसी और पीएचसी नहीं हैं, वहां सब हेल्थ सेंटरों की स्थापना की जा रही हैं। इन सब हेल्थ सेंटरों में बीमार लोगों को तत्काल इलाज मिलेगा। गंभीर रोगियों की जांच की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

सीएचसी व पीएचसी में लगातार व्यवस्थाएं हो रहीं दुरुस्त

प्रदेश के सभी जनपदों में लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिये सीएचसी और पीएचसी में व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश जारी किये गये हैं। 3022 पीएचसी, 855 सीएचसी और 592 शहरी पीएचसी में अत्धयाधुनिक चिकित्सीय उपकरणों की उपलब्धता पर जोर दिया जा रहा है।

Also Read: यूपी के 21 जिलों में भाजपा के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद यहां उपकरणों की मरम्मत, क्रियाशीलता, परिसर की रंगाई-पुताई, स्वच्छता और मैन पावर की पर्याप्त उपलब्धता की विशेष कार्यवाही और तेज कर दी गई है। इसकी सतत मॉनीटरिंग के लिए भी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बता दें कि वर्तमान में प्रदेश में 20 हजार 812 सब हेल्थ सेंटर पहले से संचालित हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश में इनकी संख्या 32 हजार तक पहुंचाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। 5000 नए सब हेल्थ सेंटर मिलने के बाद प्रदेश में इनकी संख्या 25812 हो जाएगी। इन नए सब हेल्थ सेंटर खुलने के विस्तार से लोगों को और अधिक बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं मिलना पहले से और भी सरल हो सकेगा।

Related posts

यूपी में 24 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, दुकानदारों को मिलेगा 1000 मासिक भत्ता

Buland Dustak

महात्मा गांधी जयंती: गांव में चरखा चलाने और सूत कातने की परम्परा आज भी जीवित

Buland Dustak

योगी सरकार ने पेश किया 7301.52 करोड़ का अनुपूरक बजट

Buland Dustak

मुख्यमंत्री योगी ने मनरेगा योजना कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा

Buland Dustak

कानपुर में जीका वायरस संक्रमण का बढ़ रहा ग्राफ, 13 और मिले मरीज

Buland Dustak

पायलट प्रोजेक्ट: किसानों का डेटाबेस तैयार कर सीधे पहुंचाएगी लाभ

Buland Dustak