19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

इंटरैक्टिव अवेयरनेस सेशन सक्षम प्रोजेक्ट में लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुण

लखनऊ: बंथरा के ग्राम काजी खेड़ा, मजरा एन गांव में शनिवार को इंटरैक्टिव अवेयरनेस सेशन सक्षम प्रोजेक्ट किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत घरेलू महिलाएं एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के शुरुआत में एक कोशिश ऐसी भी संस्था एवं लखनऊ से निःशुल्क एम्बुलेंस संचालन करने वाली वर्षा वर्मा ने सेल्फ डिफेंस के अंतर्गत छेड़खानी के दौरान कोहनी का इस्तेमाल, साइकिल से जाते समय छेड़खानी के दौरान वॉइस पैनिक सिचुएशन बनाने की ट्रिक सहित कई अन्य सेल्फ डिफेंस ट्रिक्स के बारे में ग्रामीण भाषा में बताया।

सक्षम प्रोजेक्ट

इसके बाद अजंली फ़िल्म प्रोडक्शन एवं आशा वेलफेयर फाउंडेशन से अजंली पांडेय ने गुड टच एवम बैड टच (सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श) के बारे में बताते हुए किसी भी असुरक्षित स्पर्श की घटना होने पर परिवार जनों को सूचना देने के साथ ही कई अन्य सुरक्षा के टिप्स दिए और साथ ही चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नम्बर 1098 के इस्तेमाल को भी बताया।

Also Read: आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य, देश बने दुनिया की बड़ी सैन्य ताकत : प्रधानमंत्री

सक्षम प्रोजेक्ट के अंतर्गत लड़कियों को सिखाइ गयी ये बातें

आशा वेलफेयर फाउंडेशन से बृजेन्द्र बहादुर मौर्य ने पुलिस से कैसे मदद लें के अंतर्गत 112, 1090 एवं 181 नम्बरों के इस्तेमाल के बारे में एवं बैंकिंग अपराध से बचने के लिए किसी भी समस्या पर बैंक शाखा जाकर समाधान पाने के तरीकों के बारे में बताया।

काजल पांडेय ने माहवारी के दौरान जुड़े मिथकों, कपड़ा इस्तेमाल के दुष्प्रभाव, स्वच्छता पर ध्यान न देने पर होने वाली बीमारियों के बारे में एवं कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को हाइजीन के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय को-कॉर्डिनेटर पृथ्वी पाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

इस इंटरैक्टिव अवेयरनेस सेशन सक्षम प्रोजेक्ट में शिक्षक सुरेश जैसवाल के सहयोग से कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं लड़कियों को सैनिटरी पैड्स का भी वितरण किया। इस कार्यक्रम को करने के लिए स्थानीय निवासी पृथ्वी पाल एवं आराधना पाल एवं आकांक्षा का सहयोग रहा। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा एवं क्रियान्वयन में आशा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनी वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

यूपी में कोरोना संक्रमण में भारी गिरावट, 24 घंटे में 26,712 हुए स्वस्थ

Buland Dustak

उप्र : सभी विकास खंडों में जुलाई में खुलेंगे 5 हजार नए सब हेल्थ सेंटर

Buland Dustak

दक्षिण कोरिया के निवेशकों की सुविधा के लिए उप्र में हेल्प डेस्क स्थापित

Buland Dustak

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास

Buland Dustak

कानपुर मेट्रो का 88 प्रतिशत कार्य पूर्ण, ट्रायल रन 15 नवम्बर से

Buland Dustak

मिशन रोजगार: चार वर्षों में रिकार्ड 4 लाख नौकरियां देने कदम बढ़ा रही योगी

Buland Dustak