19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

बालिकाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रही सुकन्या समृद्धि योजना

वाराणसी: वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने लोगों से अपील की है कि शारदीय नवरात्र में गरीब व वंचित परिवार की नौ बेटियों का सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाकर नई पहल करें। बालिकाएं आने वाले कल का भविष्य हैं। उनके उज्जवल भविष्य के लिए अभी से उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से सुदृढ़ करने की जरूरत है।

राष्ट्रीय डाक सप्ताह में बैकिंग दिवस पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि वाराणसी, जौनपुर, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, बलिया जनपदों में अभियान चलाकर सुकन्या समृद्धि, डाक बचत योजनाओं और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाते खुलवाए गए। वाराणसी परिक्षेत्र में अब तक 2 लाख बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं, वहीं 357 गांवों को सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम बनाया जा चुका है।

सुकन्या समृद्धि योजना

उन्होंने बताया कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ ‘सुकन्या समृद्धि योजना‘ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। देश इस समय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमारे देश में बेटियों का स्थान भी अहम है।

नवरात्र में हमारे यहाँ कन्याओं को पूजने की परंपरा है। ऐसे में 10 साल तक की बेटियों का मात्र रूपया 250 से डाकघर में खुलने वाला सुकन्या समृद्धि योजना सिर्फ निवेश का ही एक माध्यम नहीं है, बल्कि यह बालिकाओं के उज्ज्वल व समृद्ध भविष्य से भी जुड़ा हुआ है।

जमा धनराशि पूर्णतया बालिकाओं के लिए ही होगी

उन्होंने कहा कि, इस योजना के आर्थिक के साथ-साथ सामाजिक आयाम भी महत्वपूर्ण हैं। इसमें जमा धनराशि पूर्णतया बालिकाओं के लिए ही होगी, जो उनकी शिक्षा, कैरियर एवं विवाह में उपयोगी होगी। यह योजना बालिकाओं के सशक्तिकरण के द्वारा भविष्य में नारी सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देगी।

उन्होंने बताया कि आज भी डाकघर की बचत योजनाएँ सर्वाधिक लोकप्रिय हैं और इनमें लोग पीढ़ी-दर-पीढ़ी पैसे जमा करते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से डाकघर वित्तीय समावेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

डिजिटल बैंकिंग के तहत घर बैठे खाता खोलने के साथ आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम द्वारा डाकिये के माध्यम से घर बैठे किसी भी बैंक के खाते से राशि निकालने की अनूठी सुविधा दी जा रही है। डाकिया अब चलते-फिरते बैंक हो गए हैं। उन्होंने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र में अब तक विभिन्न बचत योजनाओं में 37.50 लाख खाते और 4.25 लाख इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते खुल चुके हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़ने के लिए डाक कर्मी घर-घर जा रहे

वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर राजन ने बैकिंग दिवस पर बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना से बेटियों को जोड़ने के लिए डाक कर्मी घर-घर जाकर पहल कर रहे है। इस योजना में एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम डेढ़ लाख रूपये जमा किये जा सकते हैं।

Also Read: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: आत्मनिर्भर की थीम पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

बालिका के 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने अथवा 10वीं कक्षा पास कर लेने के उपरांत जमा राशि का 50 प्रतिशत तक निकाला जा सकता है। खाते की परिपक्वता अवधि खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष है, तथापि बालिका द्वारा 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने के बाद विवाह के समय बंद किया जा सकता है।

पश्चिमी मंडल अधीक्षक डाकघर संजय वर्मा ने बताया कि, सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर 7.6 प्रतिशत है और जमा धनराशि व अर्जित ब्याज पर आयकर छूट भी है। खाता खोलने के लिए बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, अभिभावक का परिचय पत्र व निवास प्रमाण के साथ दो फोटो की जरूरत होती है। अफसरों के अनुसार राष्ट्रीय डाक दिवस पर वाराणसी परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मंडलों में कई स्थानों पर मेलों का आयोजन किया गया।

Related posts

यूपी में 19 सितंबर से फिर लगेगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला

Buland Dustak

यूपी विस चुनाव : भाजपा ने घोषित किए 85 उम्मीदवारों के नाम

Buland Dustak

उत्तरप्रदेश में 13 नये मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की योजना

Buland Dustak

लखीमपुर खीरी: दो दिन में तीन बड़े नाव हादसे, 22 सकुशल बचाये गए

Buland Dustak

उप्र: कोरोना काल में बढ़ा बैंकिंग कारोबार, 14 फीसदी की हुई वृद्धि

Buland Dustak

यूपी में टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत, 1 करोड़ लोगों को लगेगा टीका

Buland Dustak