19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मध्य प्रदेश

अयोध्या: सवा सौ किलो अनाज से होंगे श्री राम-जानकी के दिव्य दर्शन

-हरदा मध्य प्रदेश के कलाकार अयोध्या में रचने जा रहे हैं इतिहास

अयोध्या: हरदा मध्य प्रदेश के कलाकारों का कौशल अयोध्या में जन-जन के कौतूहल का केंद्र बना हुआ है। अवध इंटरनेशनल स्कूल आशापुर में अनाज से दुनिया की सबसे बड़ी कलाकृति बनने जा रही है। अनाज के दानों से श्री राम-जानकी की छवि अपने प्रिय श्री हनुमान के साथ साकार हो रही है।

श्री राम जानकी

अवध इंटरनेशनल स्कूल आशापुर में 11 हजार वर्ग फीट के भूखंड पर 125 किलो अनाज से हरदा के 60 कलाकार श्री राम-जानकी की छवि उकेर रहे हैं। हरदा म.प्र. के कृषि मंत्री कमल पटेल की कर्मभूमि है, उनके सानिध्य में सतीश गुर्जर व उनकी टीम द्वारा बनाई गई पूर्व राष्ट्रपति महामहीम अब्दुल कलाम जी की कलाकृति व युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द जी की अनाज के दानों से बनाई गई कलाकृति विश्व रिकार्ड में स्थान प्राप्त कर भारत को गौरवान्वित कर चुकी हैं।

श्री राम, माता जानकी व हनुमान जी की सबसे बड़ी कलाकृति

एक और विश्व रिकार्ड की ओर अग्रसर श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में हरदा जिला म.प्र. के लगभग 60 कलाकारों द्वारा सतीश गुर्जर के नेतृत्व में 11 प्रकार के सवा सौ क्विंटल अनाज के दानों से भगवान श्री राम, माता जानकी व हनुमान जी की भव्य एवं विश्व की सबसे बड़ी कलाकृति बनाई जा रही है। जो लगभग 10800 वर्ग फिट में होगी।

यह कलाकृति कमल पटेल कृषि मंत्री म.प्र. के सानिध्य में खिलता कमल जनकल्याण सामाजिक सेवा संस्थान के सहयोग से कलाकार सतीश गुर्जर के नेतृत्व में तैयार की जा रही है। संस्थान के अध्यक्ष कृषि मंत्री कमल पटेल के पुत्र संदीप पटेल स्वंय अयोध्या में टीम की हौसला अफजाई के लिए मौजूद हैं।

Also Read: वर्ष 2022 कैलेंडर: 31 सार्वजनिक एवं 21 ऐच्छिक अवकाश घोषित

शनिवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव तथा विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख मुकुन्द, संस्कार भारती मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रमोद झा, उत्तर प्रदेश सरकार के विधि मंत्री ब्रजेश पाठक, पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह की मौजूदगी में इस कलाकृति का लोकार्पण होगा।

जन-जन के प्रेरक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मभूमि पावन अयोध्या में एक और गौरवमयी क्षण इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रहा हैं। भारत का कला के क्षेत्र में वैभवशाली इतिहास रहा हैं उसी इतिहास के पन्नों पर एक और स्वर्णिम क्षण जुड़ने की गौरव गाथा लिख चुका हैं।

Related posts

किसानों को अब मिलेगा ‘मूंग की दाल’ पर समर्थन मूल्‍य

Buland Dustak

मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल अलंकरण पुरस्कार 2020 की घोषणा

Buland Dustak

मध्य प्रदेश के पैरा-स्वीमर सतेन्द्र हैं दिव्‍यांगों के लिए प्रेरणा पुंज

Buland Dustak

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज की बच्चों के प्रति जागृत संवेदना

Buland Dustak

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: आत्मनिर्भर की थीम पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Buland Dustak

‘तानसेन समारोह 2021’ का शुभारंभ 25 दिसम्बर से ग्वालियर में

Buland Dustak