22.4 C
New Delhi
October 29, 2026
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी- येलो और ऑरेंज अलर्ट

शिमला: हिमाचल प्रदेश के अधिक उंचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फबारी से पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। राज्य के अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री और न्यूनतम तामपान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। कई जिलों में बारिश व बर्फबारी का येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि आगामी 24 घंटे के दौरान मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है और पर्वतीय व उच्चपर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर भारी हिमपात होने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि राज्य भर में चार जनवरी को बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट तथा पांच जनवरी को पर्वतीय तथा उच्चपर्वतीय क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 7 से 9 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने पर मौसम साफ रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात होने की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक पांच जनवरी को शिमला, कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित सिरमौर और मंडी जिलों के उंचाई वाले इलाकों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इस दौरान इन क्षेत्रों में भारी हिमपात होने की आशंका है।

जबकि मैदानी क्षेत्रों हमीरपुर, बिलासपुर, उना, कांगड़ा इत्यादि में अंधड़ के साथ बिजली गिरने व भारी बारिश-ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। इस बीच रविवार को शिमला सहित आसपास के क्षेत्रों में आसमान बादलों से घिरा रहा। उच्चपर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ सहित प्रदेश के हर जिले में स्थाई डीएल बनाने का कोटा घटा

मौसम विभाग की रिपोर्ट

बीते 24 घंटों के दौरान गोंदला में सर्वाधिक 21 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है। इसके अलावा कोकसर में 13, पूह में 10, सुमदो में 8 और कल्पा में 6 सेंटीमीर बर्फबारी हुई। शिमला जिला के चांशल में दो फुट ताजा हिमपात होने से डोडरा क्वार का संपर्क कट गया है। राज्य में केलंग सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान -6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

कल्पा में न्यूनतम तापमान -0.6, डल्हौजी में -0.4, कुफरी में 3.1, मनाली में 3.8, सोलन में 4.5, शिमला में 5.9, सुंदरनगर में 6.6, भुंतर में 7.2, धर्मशाला में 5.4, उना में 7.7, नाहन में 8.1, पालमपुर में 8, सोलन में 4.5, कांगड़ा में 9.2, मंडी में 6.1, बिलासपुर में 6.5, हमीरपुर में 6.8 और चंबा में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Related posts

हिमाचल में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, सिरमौर और शिमला में भारी बारिश

Buland Dustak

हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम, 12 को प्रीमानसून की बारिश का येलो अलर्ट

Buland Dustak

हिप्र में 21 लाख लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का लक्ष्य

Buland Dustak

हिमाचल में कर्फ्यू में ढील, सार्वजनिक परिवहन बहाल, 14 जून से दौड़ेंगी बसें

Buland Dustak

हिमाचल: किन्नौर भूस्खलन हादसे में 10 शव बरामद, 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Buland Dustak