19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
हिमाचल प्रदेश

हिप्र में 21 लाख लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का लक्ष्य

-केन्द्रीय मंत्री ने 15 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को हिप्र किया रवाना

नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में मात्र तीन वर्षों में 17 मेडिकल यूनिट्स के माध्यम से 6 लाख से ज़्यादा लोगों का निशुल्क उपचार किया गया है। अगले 5 वर्षों में 21 लाख लोगों को इस सेवा से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 15 और मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को इस बेड़े में शामिल किया जा रहा है, जो पहाड़ी इलाकों में जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगी।

स्वास्थ्य सेवा

अनुराग ठाकुर ने ये बातें हिमाचल प्रदेश के लिए 15 और मोबाइल मेडिकल यूनिट्स रवाना करने के मौके पर कहीं। उन्होंने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास से इन 15 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स को रवाना किया। इस मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी मौजूद थे।

इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की 17 मोबाइल मेडिकल यूनिट 800 पंचायतों के 5000 गांवों में लोगों के घर द्वार पर जाकर अबतक लगभग 6 लाख से ज़्यादा लोगों का मुफ़्त जांच उपचार और दवा उपलब्ध कराने का कीर्तिमान रच चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तीव्र गति से विकासपथ पर अग्रसर है। हम सभी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाने का निश्चय किया है।

Also Read: गुजरात में भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल में 10 कैबिनेट और 14 राज्यमंत्री बने
स्वास्थ्य सेवा 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को घरों पर करेगी जांच

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के लाभार्थियों में 66 प्रतिशत संख्या महिलाओं व बुजुर्गों की है। साथ ही साथ ये चलता फिरता अस्पताल रोज़गार भी उपलब्ध करा रहा है, जिसमें महिलाओं की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है। यह स्वास्थ्य सेवा 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को उनके घरों पर जाकर जांच, उपचार व दवाइयां देने का काम कर रही है।

इस मौके पर मनसुख मंडाविया ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत हेल्थकेयर सेक्टर में उपलब्धियां हासिल कर रहा है और हम हर दिन स्वास्थ्य सेवाओं ,सुविधाओं तथा इंफ़्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी हो रही है। भारत ने कोरोना टीकाकरण और इसके रोकथाम में दुनिया के सामने एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है।आज़ादी के 75वें वर्ष में हमने 75 करोड़ से ज़्यादा लोगों का कोरोना टीकाकरण कर भारत की क्षमता को विश्वपटल पर सामने रखा है।

Related posts

हिमाचल: किन्नौर भूस्खलन हादसे में 10 शव बरामद, 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Buland Dustak

हिमाचल में कर्फ्यू में ढील, सार्वजनिक परिवहन बहाल, 14 जून से दौड़ेंगी बसें

Buland Dustak

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी- येलो और ऑरेंज अलर्ट

Buland Dustak

हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम, 12 को प्रीमानसून की बारिश का येलो अलर्ट

Buland Dustak

हिमाचल में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, सिरमौर और शिमला में भारी बारिश

Buland Dustak