19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

कोहली सहित दिग्गज क्रिकटरों ने 600 विकेट पर एंडरसन को दी बधाई

नई दिल्ली, 26 अगस्त।

पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में 7 विकेट लेकर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 600 विकेट पूरे किए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज है।
टेस्ट क्रिकेट में एंडरसन से ज्यादा विकेट लेने वाले तीनों गेंदबाज स्पिनर्स थे। इस सूची में सबसे पहला नाम मुथैया मुरलीधरन का है जिनके नाम 800 विकेट हैं वहीं शेन वार्न (708) और अनिल कुंबले (619) का नंबर आता है।

एंडरसन की इस उपलब्धि पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सहित दिग्गज क्रिकेटरों ने उन्हें बधाई दी है। 
कोहली ने इंस्टाग्राम पर जेम्स एंडरसन के उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए लिखा, ‘600 टेस्ट विकेट लेने पर बधाई जेम्स एंडरसन। निश्चित तौर पर आप उन बेहतरीन गेंदबाजों में से हो, जिनका मैंने सामना किया।’ 

पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एंडरसन की सराहना की और कहा कि सिर्फ 156 टेस्ट मैच खेलकर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना बड़ी बात है।
 गांगुली ने ट्वीट किया, “बहुत अच्छे जेम्स एंडरसन, आपने सिर्फ 156 टेस्ट मैचों में यह माइलस्टोन हासिल कर लिया। आप हर युवा तेज गेंदबाज के लिए आइडल हो।’

कोहली सहित दिग्गज क्रिकटरों ने 600 विकेट पर एंडरसन को दी बधाई

विवियन रिचर्ड्स, शोएब अख्तर, वसीम अकरम ने दी बधाई

वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज विवियन रिचर्ड्स ने एंडरसन के 600 टेस्ट विकेट को “शानदार रिकॉर्ड” करार दिया। रिचर्ड्स ने ट्वीट किया, “बधाई हो एंडरसन, क्या शानदार रिकॉर्ड है। आपको बधाई,ऐसे ही और कीर्तिमान हासिल बनाते रहें।” 
पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने ट्वीट किया, “एंडरसन द्वारा अविश्वसनीय 600 विकेट। क्या अद्भुत उपलब्धि है। मध्यम तेज गेंदबाज के लिए 156 टेस्ट मैच खेलना कोई कम उपलब्धि नहीं है। चीयर्स मेट।” 

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने ट्वीट किया,”चैंपियन गेंदबाज जेम्स एंडरसन! एक तेज गेंदबाज के लिए पहले 600 विकेट तक पहुंचने के लिए बधाई। कड़ी मेहनत, लगन और दिन-प्रतिदिन बेहतरीन प्रदर्शन आपके करियर की पहचान रहा है। तेज गेंदबाजों के लिए, शुभकामनाएं।”
 बता दें कि इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 3 विकेट से जीता था,जबकि बाकी दोनों मैच ड्रा रहे। 

Related posts

MCC की आजीवन सदस्यता से सम्मानित होना एक पूर्ण सम्मान : हरभजन सिंह

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचे Bajrang Punia

Buland Dustak

Anrich Nortje ने डाली आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद

Buland Dustak

महज 10 साल के पर्वतारोही अंगद भारद्वाज ने बनाए दो विश्व कीर्तिमान

Buland Dustak

मेजर ध्यानचंद जयंती: हॉकी स्टिक तोड़ कर जांची गई थी, कहीं इसमें चुंबक तो नहीं

Buland Dustak

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: बिग टिकट क्लैश में इंग्लैंड के सामने होगी इंडिया लेजेंड्स की टीम

Buland Dustak