19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

Delhi Lockdown: वीकेंड पर कर्फ्यू लेकिन एसेंशियल सर्विस रहेगी बहाल

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बेलगाम होते कोरोना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर Delhi में Lockdown लगाने की बात कही है। साथ ही दिल्ली में एसेंशियल सर्विस बहाल रखने का आदेश दिया है। वहीं दिल्ली के अस्पतालों में बेड की संख्या में आ रही कमी की चर्चा पर भी विराम लगाया है।  

Delhi Lockdown : दिल्ली में बढ़ते कोरोना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘दिल्ली में रोज कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं इस विषय को लेकर आज उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ भी बैठक हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि वीकेंड में दिल्ली में कर्फ्यू लगाया जाएगा। इसका कारण ये है कि लगभग हर रोज आदमी को अपने काम पर जाना होता है लेकिन वीकेंड पर लोग जो निकलते हैं वो एंटरटेनमेंट के लिए निकलते हैं।

Delhi Lockdown
Delhi Lockdown
दिल्ली के अस्पतालों में बेड की कोई कमी नहीं

लेकिन इस दौरान एसेंशियल सर्विसेज पर कोई रोक नहीं लगेगी। अगर कोई शादी है तो हम उसमें लोगों को नियम के अनुसार अनुमति देगें। जिसके लिए कर्फ्यू पास भी जारी किया जाएगा। मॉल, जिम और सिनेमा हॉल 30 प्रतिशत की संख्या के साथ खोले जा सकेंगे। रेस्टोरेंट में खाने की परमिशन नहीं होगी।’

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ‘सरकार की प्राथमिकता ये है कि कोरोना पीड़ितों को दिल्ली में कहीं न कहीं बेड मिलना चाहिए। चाहे वो कोई भी अस्पताल हो। आप ये जिद मत कीजिए कि हमें इसी अस्पताल में भर्ती होना है। कृपया मीडिया वाले भी ये न कहें कि दिल्ली के अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा है। ऐसा हो सकता है की किसी अस्पताल में बेड न हो लेकिन दिल्ली में बेड की कोई कमी नहीं है। दिल्ली में आज भी पांच हजार से ज्यादा बेड अवेलेबल हैं। मेरी इस विषय में रोज अधिकारियों से बात हो रही है।’

उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली में कोरोना ने अपने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यहां बुधवार के दिन 17,282 नए मामले सामने आए साथ ही 100 लोगों की मौत भी हो गई। यही वजह है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुबह 11 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल संग लगातार बढ़ते कोरोना पर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे थे।

Read More: स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को कोरोना टीके की बर्बादी रोकने के दिए निर्देश

Related posts

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को कोरोना टीके की बर्बादी रोकने के दिए निर्देश

Buland Dustak

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन से यात्रा बंद, फंसे तीर्थयात्री

Buland Dustak

अहमदाबाद में बरसा तूफान ताउते का कहर, अभी 6 घंटे और भारी

Buland Dustak

​Cyclone Tauktae : समुद्र में फंसी कई भारतीय नावें, दो की मौत

Buland Dustak

प्रदेश में कोदो-कुटकी-रागी के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

Buland Dustak

Black Fungus का इलाज आम लोगों के बजट से है बाहर: कैट

Buland Dustak