19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

अहमदाबाद में बरसा तूफान ताउते का कहर, अभी 6 घंटे और भारी

- शहर में भारी बारिश के कारण बाढ़ से बचाव के लिए वासना बैराज के दो गेट खोले गए

अहमदाबाद: ताकतवर तूफान ताउते का कहर अहमदाबाद में दिखने लगा है। शहर के मध्य क्षेत्र में सबसे अधिक तीन इंच बारिश दर्ज की गई है। तेज हवाओं के कारण सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए हैं। पेड़ गिरने से कई स्थानों पर रास्ते भी बंद हो गए हैं। घीकांटा इलाके में आंधी-तूफान से एक जर्जर मकान तूफान की चपेट में आ गया है।

तूफान ताउते

महानगर में मंगलवार को ताउते तूफान से सिंधु भवन रोड पर एक बड़ा होर्डिंग गिर गया, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। भारी बारिश से जशोदा नगर चौकड़ी, गोर ना कुवा, हाटकेश्वर सर्कल, सोला क्षेत्र में जलभराव हो गया है। निकोल, न्यू नरोडा, चांदखेड़ा, सोला समेत इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। रखियाल में भी पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। नारनपुरा के प्रगति नगर में बिजली का पोल टूट गया। इसके साथ ही तमाम प्रतिष्ठानों और संस्थाओं के होर्डिंग्स भी टूट गये।

प्रभावित इलाकों में NDRF की टीमें हुई तैनात

साबरमती नदी में पानी की आवक में बढ़ने पर वासना बैराज के दो गेट खोल दिए गए हैं। अहमदाबाद में भारी बारिश के कारण इंदिरा ब्रिज के पास पानी भर गया। अभी भी तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो रही है।

जोधपुर, सैटेलाइट, नारनपुरा, 132 फीट रिग रोड, वस्त्रल, हाटकेश्वर, क्षेत्र में घुटनों तक पानी भर गया। इसके अलावा दक्षिण बोपल में एक बहुमंजिला फ्लैट भी क्षतिग्रस्त हुआ गया। मांडल, धोलेरा, धंधुका, वीरमगाम से लोगों को निकाला गया है।

Also Read: चीन में बाढ़ कहर, कमजोर तूफान को बना दिया ‘आसमानी आफत’
Cyclone Tauktae Live

अहमदाबाद में NDRF की 2 टीमें हैं, धोलेरा और धंधुका में स्टैंड-बाय पर हैं। निचले और प्रभावित इलाकों से निकाले गए लोगों 35 शेल्टर होम में स्थानांतरित किया गया है।

जिला कलेक्टर संदीप सागले ने बताया कि चक्रवात से जिले का साणंद तहसील क्षेत्र अधिक प्रभावित हुआ है। कलेक्टर सागले ने बताया कि जिले में अभी आफत टली नहीं है, अगले 6 से 8 घंटे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने लोगों से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

इसी बीच अहमदाबाद के मेयर किरीट परमार, डिप्टी मेयर गीताबेन पटेल, स्थायी समिति के अध्यक्ष हितेश बरोट, पार्टी नेता भास्कर भट्ट और दंडक अरुण सिंह ने राजपूत रिवरफ्रंट हाउस के मुख्य नियंत्रण कक्ष का दौरा किया। स्थायी अध्यक्ष हितेश बरोट ने बताया कि बड़े पेड़ गिरने की 60 शिकायतें मिली हैं, जिन्हें हटाया जा रहा है।

Related posts

भारत के खौफ से हुई थी विंग कमांडर अभिनन्दन की रिहाई

Buland Dustak

दिल्ली में नई आबकारी नीति लागू, ड्राई डे की 21 दिन से घटकर हुई 3

Buland Dustak

भारत ने लद्दाख की फिंगर 4 को फिर अपने कब्जे में ले लिया

Buland Dustak

अमरनाथ धाम यात्रा जाने वाले श्रद्धालुओं का 15 से ऑनलाइन पंजीकरण

Buland Dustak

प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों में जगा खुद के घर का विश्वास

Buland Dustak

भूकंप के तेज झटकों से कांपा दिल्ली सहित समूचा उत्तर भारत

Buland Dustak