19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

चिकित्सक दिवस: PM ने डाक्टरों को किया सलाम, कहा- आपका ऋण चुका नहीं सकते

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिकित्सक दिवस पर बुधवार को डाक्टरों को सलाम किया और कहा कि आप लोग कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे हैं और आपका ऋण कभी नहीं चुका सकते हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया और कहा – मां हमें जन्म देती है, लेकिन डाक्टर हमें पुनर्जन्म देते हैं।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, ‘संकट की इस घड़ी में अस्पतालों में सफेद कपड़ों में दिख रहे डॉक्टर-नर्स  ईश्वर का ही रूप हैं। खुद को खतरे में डालकर ये हमें बचा रहे हैं। इनके साथ बुरा बर्ताव होता दिखे तो आप वहां जाकर लोगों को समझाएं।

डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ जिंदगी बचाते हैं और हम उनका ऋण कभी नहीं उतार सकते। ये हम सबका दायित्व है जो देश की सेवा करते हैं जो देश के लिए खुद को खपाते हैं, उनका सार्वजनिक सम्मान हर पल होते रहना चाहिए।’

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ‘मैं बहादुर डॉक्टरों को सलाम करता हूं जो सबसे आगे कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं। इन चुनौतीपूर्ण समय में राष्ट्र को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए उनकी पूरी प्रतिबद्धता वास्तव में असाधारण है। राष्ट्र उनकी भक्ति और बलिदान को सलाम करता हूं।

चिकित्सक दिवस 2020

राहुल गांधी ने डॉक्टर्स डे पर भारतीय नर्सों से की बात

कोरोना महामारी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने डॉक्टर्स डे के मौके पर चार देशों (ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूनाइटेड किंगडम और भारत) की भारतीय नर्सों से बात की। संकट की इस घड़ी में अथक परिश्रम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम करते हुए राहुल ने कहा कि इन फ्रंटलाइन वॉरियर्स की वजह से ही आज लोग इतनी बड़ी बीमारी से लड़ने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने हेल्थकेयर वीरों को सलाम करते हैं।

डॉक्टर दिवस के मौके पर भारतीय ​नर्सों से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि सरकारें इस धारणा को मैनेज करने की कोशिश कर रही हैं कि समस्या उतनी भी बुरी नहीं जितनी दिख रही है। लेकिन मेरा मानना है कि हमें समस्या का सामना करना होगा, इसलिए हमें समस्या को स्वीकारना चाहिए।’उन्होंने कहा कि आप हमारे देश के प्रतिनिधि बनकर इस कोरोना संकट के दौरान पूरे विश्व में अपनी सेवाएं दे रहे हो। यह हमारे पूरे देश के लिए गर्व की और सम्मान की बात है। 

’उल्लेखनीय है कि डाॅक्टर बी.सी.राय की जयंती एक जुलाई है और इसी दिवस को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने एक अन्य संदेश में स्वस्थ और पारदर्शी अर्थव्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर सनदी लेखाकार (चार्टर्ड एकाउंटेंट) समुदाय की भूमिका की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा अमूल्य है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीटर पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि समाज के आर्थिक स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सनदी लेखाकारों के कंधों पर है। गृहमंत्री अमित शाह ने भी चार्टर्ड डे पर सभी सीए पेशेवरों को शुभकामनाएं दी और कहा कि देश के इस प्रतिभाशाली वर्ग पर गर्व है जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। भारत की आर्थिक वृद्धि और विकास में इनका योगदान असाधारण है। 

यह भी पढ़ें: बजट कोविड-19 से तबाह अर्थव्यवस्था में आजीविका पर केंद्रित: CII

Related posts

स्विच दिल्ली कैंपेन: केजरीवाल ने दिल्ली में प्रदूषण के चलते किया लांच

Buland Dustak

हा​थरस: नफरत फैलाने के लिए रातों रात बनाई गई ‘दंगे की वेबसाइट’

Buland Dustak

देश के सात राज्यों में बर्ड फ्लू का कहर, दिल्ली में भी बढ़ा खतरा

Buland Dustak

डीआरडीओ का उपग्रह ‘सिंधु नेत्र’ अंतरिक्ष में स्थापित

Buland Dustak

यूजीसी की प्रस्तावित ऑनलाइन-ऑफलाइन परीक्षा के विरोध भूख हड़ताल

Buland Dustak

डॉ. छगन पटेल बने एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Buland Dustak