19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

स्विच दिल्ली कैंपेन: केजरीवाल ने दिल्ली में प्रदूषण के चलते किया लांच

-स्विच दिल्ली कैंपेन से इलेक्ट्रिक व्हीकल को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्ली: राजधानी में प्रदूषण को कम करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को यहां स्विच दिल्ली कैंपेन लॉन्च किया। मुख्यमंत्री ने एक डिजिटल प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष अगस्त माह में हमने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी बनाई गई थी। इसे दुनिया की सबसे अच्छी पॉलिसी में गिना जाता है। उन्होंने कहा कि इसके तहत हमने अपने लिए एक बड़ी सोच रखी है कि हमें वाहनों से पैदा होने वाले प्रदूषण को कम करना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारा लक्ष्य है, 2024 तक होने वाली वाहनों की खरीद में 25 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर दिल्ली सरकार की तरफ से दी जाने वाली सब्सिडी की भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि दो पहिया या तीन पहिया वाहनों पर करीब 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है।

अरविंद केजरीवाल इलेक्ट्रिक व्हीकल

चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर दिल्ली सरकार डेढ़ लाख तक की सब्सिडी दे रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ये सब्सिडी गाड़ी खरीदने के तीन दिन के भीतर सम्बंधित व्यक्ति के एकाउंट में ट्रांसफर कर दी जायेगी। इसके अलावा इन इलेक्ट्रिक वाहनों पर कोई रोड टैक्स या कोई रजिस्ट्रेशन चार्ज नहीं लगेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन गाड़ियों के लिए दिल्ली में 100 चार्जिंग स्टेशन बनाने की भी तैयारी हो रही है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस स्विच दिल्ली पॉलिसी की घोषणा के बाद से दिल्ली में 6000 इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदे जा चुके हैं। यह अभी पर्याप्त नहीं है, इसे हमें जन आंदोलन बनाना है और इसके लिए हम आज से स्विच दिल्ली कैंपेन शुरू कर रहे हैं। इसके जरिए दिल्ली वालों को इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

युवाओं से खास अपील

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने मॉल, सिनेमाघर और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स वालों से अपील की। उन्होंने कहा कि आप अपने परिसर में चार्जिंग स्टेशन बनाएं। इसके अलावा युवाओं से मुख्यमंत्री ने खास अपील की कि अपनी पहली गाड़ी के रूप में आप इलेक्ट्रिक व्हीकल ही लें।

यह भी पढ़ें: IIT ने तैयार किया 20 पैसा/किमी दर से चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर होप

Related posts

आदिवासी नृत्य महोत्सव : सभी राज्यों की आकर्षक नृत्य और कला प्रस्तुतियां

Buland Dustak

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग को मिले तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

Buland Dustak

​हजीरा प्लांट में तैयार हुआ 91वां अत्याधुनिक K9 वज्र Tank

Buland Dustak

आत्मनिर्भर भारत अभियान में उत्तर प्रदेश निकला सबसे आगे: प्रधानमंत्री

Buland Dustak

बेंगलुरु : पुलिस फायरिंग में तीन लोगों की मौत, दो क्षेत्रों में लगा कर्फ्यू

Buland Dustak

मुख्यमंत्री की फटकार के बाद हटाए गए बोकारो के सीएस,

Buland Dustak