19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

मुख्यमंत्री की फटकार के बाद हटाए गए बोकारो के सीएस,

रांची, 25 जनवरी (हि.स.)। झारखंड के 28 चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें एक नाम बोकारो के सिविल सर्जन (सीएस) डा. जितेंद्र कुमार का भी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार दोपहर को उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से फटकार लगाई थी। बोकारो के सिविल सर्जन का न केवल स्थानांतरण किया गया है, बल्कि उनका डिमोशन भी कर दिया गया है।

डॉ. जितेंद्र को बोकारो से हटाकर कोडरमा के सदर अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एकसीएमओ) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। डा. जितेंद्र अगस्त में बतौर सीएस पदभार ग्रहण किए थे। इससे पहले जरूरी दवा की बर्बाद करने के मामले में भी उनकी लापरवाही सामने आई थी।

For More Updates Follow our Instagram:- https://www.instagram.com/bulanddustakofficial/

इनके अलावा राज्य सरकार ने 28 चिकित्सकों को स्थानांतरण पदस्थापन किया है। विभागीय अवर सचिव प्रभुनाथ शर्मा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। संबंधित चिकित्सकों को 15 दिनों के अंदर अधिसूचित पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। अभ्यावेदन के आधार पर स्थानांतरित चिकित्सकों को यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

इन चिकित्सकों का हुआ पदस्थापन

सिविल सर्जन कार्यालय, कोडरमा से स्थानांतरित करते हुए डॉ अभय भूषण प्रसाद को बोकारो सिविल सर्जन बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में डॉ संजय कुमार को सीएचसी , बगोदर व डॉ अनिल कुमार को पीएचसी , कराईकेला में पदस्थापित किया गया है। डॉ श्वेता त्रिपाठी को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र, डोरंडा, डॉ विभा रानी को सहायक अधीक्षक, टीकौषधि संस्थान, नामकुम, डॉ शशि भूषण सिंह की सेवा श्रम विभाग से वापस लेकर सदर अस्पताल, लातेहार में तैनात किया गया है।

डॉ. अराधना पाणिग्रही का प्रोजेक्ट भवन औषधालय में तबादला

बोकारो के सीएस

इसी तरह डॉ आराधना पाणिग्रही को प्रोजेक्ट भवन औषधालय, डॉ एहतेशामउद्दीन को जिला यक्ष्मा और जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, पाकुड़, डॉ संजय कुमार को सीएचसी, पेटरवार, डॉ अजय कुमार दास को सदर अस्पताल, देवघर, डॉ संतोष टुडू को सीएचसी, बोआरीजोर, डॉ अनिल कुमार सोरेन, पीएचसी, डमरूहाट, डॉ रत्नप्रिया मल्ल को सीएचसी, गोबिंदपुर, डॉ उपाधि जैन को सदर अस्पताल, हजारीबाग।

डॉ. शशि भूषण पीएमसीएच के रेडियोलॉजिस्ट बने

डॉ आकाश कुमार को सदर अस्पताल, गोड्डा और डॉ सलीक जमाल को यक्ष्मा आरोग्यशाला, ईटकी में तैनात किया गया है। डॉ सीमा रानी प्रसाद को सदर अस्पताल, लातेहार, डॉ शशि भूषण कुमार को रेडियोलॉजिस्ट, पीएमसीएच,धनबाद, डॉ अरबिंद कुमार सिन्हा को पीएचसी, चाउलीबासा, डॉ पॉलिनी मुंडू को सदर अस्पताल, चाईबासा, डॉ रंजन सिन्हा को जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, देवघर, डॉ रुचिका विनय मोहन को अनुमंडलीय अस्पताल अस्पताल, बुंडू, डॉ सुभाषचंद्र शर्मा को हीरोदेवी रेफरल अस्पताल, ठाकुरगंगटी बनाया गया है।

बुढ़मू सीएचसी के प्रभारी बने सुजीत कश्यप

डॉ सुनीता सिन्हा दंत चिकित्सक को बलियापुर, धनबाद, भेजा गया है। डॉ खुशबू राज को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र, नामकुम, डॉ जयश्री किरण परधिया को पीएचसी, नारायणपुर, डॉ रंधीर कमार सिंह को एपीएचसी, टुपरा और डॉ सुजीत कुमार कश्यप को चिकित्सा पदाधिकारी, सीएचसी, बुढमू, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Read More:- अखिलेश यादव लड़ेंगे करहल से चुनाव,सपा ने घोषित किए 159 उम्मीदवार

Related posts

​भारत-चीन ने पैंगोंग झील पर फायरिंग रेंज में तैनात किये टैंक

Buland Dustak

वर्ष 2022 कैलेंडर: 31 सार्वजनिक एवं 21 ऐच्छिक अवकाश घोषित

Buland Dustak

नमामि गंगे योजना: सड़क कटिंग का मलबा धौली गंगा में हो रहा निस्तारित

Buland Dustak

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर बोले सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

Buland Dustak

100 रुपये के पार पेट्रोल के दाम, पेट्रोल पम्पों के सामने आयी बड़ी समस्या

Buland Dustak

गुजरात से शुरू होगी सी-प्लेन सेवा, 31 अक्टूबर को मोदी करेंगे शुभारंभ

Buland Dustak