19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

टीकाकरण शुरू करने के लिए 2 जनवरी को सभी राज्यों में होगा ड्राई रन

स्वास्थ्य सचिव ने वैक्सीन वितरण सुनिश्चित करने के लिए राज्यों के सचिवों के साथ की बैठक

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने की कयास तेज हो चली है। केन्द्र ने सभी राज्यों को कोरोना टीकाकरण के लिए पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं। इस संबंध में गुरुवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम सभी राज्यों के सचिवों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ सभी राज्यों को टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए 2 जनवरी को ड्राई रन करने के निर्देश जारी किए।

टीकाकरण

राजेश भूषण ने कहा कि ड्राई रन को कोल्ड चेन प्रबंधन सहित वैक्सीन सप्लाई, स्टोरेज और लॉजिस्टिक्स के प्रबंधन में राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस उद्देश्य के लिए लगभग 96,000 वैक्सीनेटरों को प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षकों के राष्ट्रीय प्रशिक्षण में 2,360 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया है और 719 जिलों में जिला स्तर के प्रशिक्षण में 57,000 से अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया है। राज्य किसी भी वैक्सीन/सॉफ्टवेयर से संबंधित प्रश्न के लिए राज्य हेल्पलाइन 104 (जिसका उपयोग 1075 के अतिरिक्त किया जाएगा) कर सकते हैं।

तीन दिन पहले चार राज्यों के सात जिलों में टीकाकरण को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया। इसके तहत प्रत्येक राज्य में को-विन एप पर पहले से पंजीकृत इच्छित लाभार्थियों को एसएमएस भेजकर उन्हें टीका लगाने के समय और केंद्र के बारे में जानकारी दी गई। सभी राज्य के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा कि राज्य व केंद्र शासित प्रदेश अपने क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों का पहचान, डेटाबेस, टीका वितरण, भंडारण, सुरक्षा, शिपमेंट और लाभार्थियों के टीकाकरण की तैयारी में स्वास्थ्य मंत्रालय का सहयोग करें।

यह भी पढ़ें: अमेरिका-चीन की तर्ज पर भारत में भी बने इनडोर वायु प्रदूषण पर नीतिः IIT शोध

Related posts

आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य, देश बने दुनिया की बड़ी सैन्य ताकत : प्रधानमंत्री

Buland Dustak

देशी-विदेशी भक्तों ने गोवर्धन पूजा कर लगाई 21 कोसीय परिक्रमा

Buland Dustak

​अपने अंतिम सफर पर निकला आईएनएस विराट

Buland Dustak

कोविशील्ड डोज के बीच 12 से 16 सप्ताह के अंतराल से और मजबूत बनेगी एंटीबॉडी

Buland Dustak

सशस्त्र सेना झंडा दिवस सेनाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक

Buland Dustak

चार धाम यात्रा समेत कई प्रमुख मार्ग बंद, पिथौरागढ़ में कई पुल और पुलिया बहे

Buland Dustak