19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

अरबसागर में दुर्घटनाग्रस्त Mig 29 विमान के पायलट ​​कमांडर निशांत सिंह को विदाई दी

-अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था नौसेना का Mig 29 के लड़ाकू विमान

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुए नौसेना के Mig 29 विमान के पायलट ​​कमांडर निशांत सिंह का ​पार्थिव शरीर ​शुक्रवार को ​​गोवा ​स्थित आईएनएस हंस नेवल बेस पर ​लाया गया और उन्हें पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ​​ अंतिम विदाई दी गई।​ वह यहीं पर ​303 आईएनएस स्क्वाड्रन में तैनात थे।​

नौसेना ​अध्यक्ष ​एडमिरल करमबीर सिंह और भारतीय नौसेना के सभी ​कर्मियों ने कमांडर निशांत सिंह के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त ​की।​ उनके साथियों ने उन्हें ​एक लड़ाकू पायलट​, योग्य उड़ान प्रशिक्षक और योग्य पर्वतारोही ​बताते हुए श्रद्धांजलि ​दी​।

Mig 29

गोवा तट से 30 मील दूर मिला था पायलट ​​कमांडर निशांत सिंह का ​शव

​नौसेना का ट्रेनर Mig 29 के लड़ाकू विमान 26 नवम्बर की शाम 5 बजे उस वक्त अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जब वह विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य से परिचालन करते समय ऊंची समुद्री लहरों के बीच नीचे जा रहा था। इस विमान को एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था।

एक पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया था जबकि दूसरे पायलट कमांडर निशांत सिंह का दुर्घटना के बाद भी पता नहीं चल सका। उसे ढूंढने के लिए ​​सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।​ पायलट और जहाज का मलबा तलाशने के लिए 9 युद्धपोतों और 14 विमानों को लगाया गया। इसके अलावा मरीन और कोस्टल पुलिस भी तलाश कर रही थी।

​​सर्च ऑपरेशन​ के दौरान कमांडर निशांत​ सिंह का शव 11 दिन बाद 07 दिसम्बर को गोवा तट से 30 मील दूर समुद्र में पानी के 70 मीटर नीचे मिला था। ​भारतीय नौसेना ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश 26 नवम्बर को ही दिये थे।​​

कमांडर निशांत सिंह​ का पार्थिव शरीर आज ​गोवा ​स्थित आईएनएस हंस नेवल बेस पर ​लाया गया और उन्हें पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ​​ अंतिम विदाई दी गई​​।​ ​उनके साथियों ने दिवंगत आत्मा की अगली दुनिया की शांतिपूर्ण यात्रा ​के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी​।​ इस मौके पर उनके परिजन भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बीएसएफ: भारत-पाक युद्ध के विजयी योद्धाओं का सम्मान करेगा

Related posts

कारगिल विजय दिवस पर जांबाज शहीदों को याद कर रहा है पूरा देश

Buland Dustak

मालदीव अभियान : भारत विरोधी अभियान

Buland Dustak

कोविड 19: फरवरी से सिनेमाघरों में 50% से ज्यादा दर्शकों की अनुमति

Buland Dustak

42 हफ्ते के प्रशिक्षण के बाद 64 गोरखा रंगरूट बने भारतीय सेना का हिस्सा

Buland Dustak

मिराज 2000 लड़ाकू विमान के शहीद पायलट की पत्नी वायुसेना में बनीं फ्लाइंग ऑफिसर

Buland Dustak

आतंकियों के मुकदमें वापस लेने के मामले में घिरे अखिलेश यादव

Buland Dustak