19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

मिराज 2000 लड़ाकू विमान के शहीद पायलट की पत्नी वायुसेना में बनीं फ्लाइंग ऑफिसर

- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ​वायुसेना में कमीशन करने के बाद दी बधाई 
- ​बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे पर ​​01 फरवरी, 2019 ​​को हुई थी 

एक साल पहले बेंगलुरु में क्रैश हुए मिराज 2000 लड़ाकू विमान के शहीद हुए दो पायलटों में से एक की पत्नी गरिमा अबरोल को शनिवार को तेलंगाना में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ​बतौर ​फ्लाइंग ऑफिसर वायुसेना में कमीशन किया। तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर गए राजनाथ सिंह तेलंगाना के डंडीगल में एयरफोर्स अकादमी की संयुक्त स्नातक परेड का निरीक्षण करने के बाद शहीद की पत्नी से मिले और वायुसेना का हिस्सा बनने पर बधाई दी।

मिराज 2000 लड़ाकू विमान

भारतीय वायु सेना का ​मिराज 2000 लड़ाकू विमान​​ ​​​बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे पर ​​01 फरवरी, 2019 ​​को ​​सुबह 10.30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया​ था​। ​इस विमान को ​​एचएएल द्वारा अपग्रेड किए जाने के बाद​ ​​भारतीय वायु सेना के​​ ​स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी और ​​स्क्वाड्रन लीडर समीर अबरोल ​स्वीकृत परीक्षण उड़ान के लिए ले जा रहे थे। ​अधिकारियों ​ने बचाव अभियान चलाया ​लेकिन विमान ​के मलबे से निकाले जाने के पहले ही दो पायलटों में से एक की मृत्यु हो गई​​। दूसरे पायलट को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने ​भी ​दम तोड़ दिया​​।​ उस वक्त वायुसेना ने अपने बयान में कहा ​था मिराज 2000 लड़ाकू विमान ट्रेनर विमान एचएएल द्वारा ​अपग्रेड किये जाने के बाद एक स्वीकृति ​उड़ान ​पर था और दुर्घटना के कारणों की जांच ​के आदेश ​भी दिए थे​​।

​इस दुर्घटना में शहीद हुए ​​स्क्वाड्रन लीडर समीर अबरोल ​की पत्नी गरिमा अबरोल ने तेलंगाना के डंडीगल में एयरफोर्स अकादमी से फ्लाइंग ऑफिसर का कोर्स पूरा किया और संयुक्त स्नातक परेड में शामिल हुईं​।​ परेड का निरीक्षण करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शहीद स्क्वाड्रन लीडर की पत्नी गरिमा अबरोल से मिले और बतौर ​फ्लाइंग ऑफिसर वायुसेना में कमीशन किया। उन्होंने उन्हें वायुसेना का हिस्सा बनने पर बधाई दी। 

यह भी पढ़ें: वायुसेना देश की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम : एयर चीफ मार्शल

Related posts

सुरक्षा के लिए खतरा बने 59 चाइनीज ऐप पर भारत में लगा प्रतिबंध

Buland Dustak

लेह, लद्दाख की लाइफलाइन बनेगी ‘अटल सुरंग’ : पीएम मोदी

Buland Dustak

सुखदेव सिंह लाल किला हिंसा का आरोपित चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Buland Dustak

Lt Col Bharat Pannu ने बनाया सबसे तेज साइकिल चलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Buland Dustak

Vision Organization: फ्री में भोजन नहीं मिलता, चैरिटी के लिए लेते है 10 रुपये

Buland Dustak

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी प्रोफेसर चित्रा घोष का निधन

Buland Dustak