19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

केन्द्र सरकार ने भारत बायोटेक से 55 लाख डोज खरीदने का दिया ऑर्डर

-कोवैक्सीन की 16.5 लाख डोज मुफ्त में देगी भारत बॉयोटेक 

नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बॉयोटेक को 55 लाख डोज कोरोना वैक्सीन का ऑर्डर दिया है। मंगलवार को आयोजित स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता में सचिव राजेश भूषण ने बताया कि केंद्र सरकार भारत बायोटेक से 38.5 लाख डोज 295 रुपये प्रति डोज की दर से खरीदेगी।

कोवैक्सीन की बाकी 16.5 लाख डोज भारत बॉयोटक केंद्र सरकार को मुफ्त में देगी। केंद्र सरकार इसके अलावा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से कोवीशील्ड वैक्सीन के 1.10 करोड़ डोज खरीदेगी। यह 200 रुपये प्रति डोज के हिसाब से खरीदी जा रही है। 14 जनवरी तक सभी वैक्सीन के डोज राज्यों तक पहुंच जाएंगे।

भारत बायोटेक वैक्सीन

16 जनवरी से शुरू होगा भारत बायोटेक के टीकाकरण अभियान

देश में 16 जनवरी से दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के पहले चरण में करीब 3 करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा कि पहले चरण में जिन 3 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा, उसका खर्च राज्यों को नहीं उठाना होगा, बल्कि भारत सरकार यह खर्च वहन करेगी।

योजना के अनुसार, दूसरे चरण में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा, 50 वर्ष से कम आयु के उन बीमार लोगों को जिन्हें संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा है, उनका भी टीकाकरण होगा।

भारत में विकसित शन ने दोनों वैक्सीन का किया समर्थनकी गई दो वैक्सीन कोवीशील्ड और कोवैक्सीन का समर्थन किया है। मंगलवार को नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने आईएमए का आभार व्यक्त किया। बता दें कि सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अपने सभी 3.5 लाख डॉक्टरों के साथ वैक्सीन अभियान का समर्थन किया।

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को कोरोना टीके की बर्बादी रोकने के दिए निर्देश

Related posts

Jawad Cyclone : आंध्र प्रदेश में खतरा टला, कई ट्रेनें निरस्त

Buland Dustak

भारत की दिव्यता और दर्शन में हैं राम: नरेन्द्र मोदी

Buland Dustak

आईएनएस विराट का ‘जीवन’ बचाने के लिए नहीं मिली ​एनओसी

Buland Dustak

G4 Nations: विदेश मंत्रियों की न्यूयॉर्क मुलाकात में सुरक्षा परिषद के सुधारों पर जोर

Buland Dustak

प्रवासी भारतीयों और विदेशियों के लिए बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया होगी आसान

Buland Dustak

एयर मार्शल वीआर चौधरी होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

Buland Dustak