- मिग-21, मिग-23 एमएफ, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई उड़ा चुके हैं चौधरी - लगभग 3,800 घंटे से अधिक उड़ान अनुभव के साथ संभाला है फ्रंटलाइन फाइटर बेस
नई दिल्ली: एयर मार्शल विवेक राम चौधरी अगले वायुसेना प्रमुख होंगे। वह इस समय वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ हैं। मौजूदा एयरफोर्स चीफ आरकेएस भदौरिया 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं।
लगभग 3,800 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव रखने वाले चौधरी को उस वक्त पश्चिमी एयर कमांड के चीफ के तौर पर नियुक्त किया गया था जब पाकिस्तान लगातार सीमा पर नापाक हरकतों को अंजाम दे रहा था। साथ ही पूर्वी लद्दाख में (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच काफी विवाद बढ़ गया था।

Air Marshal वीआर चौधरी को इस समय वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ का पद संभाल रहे हैं। उन्हें वायुसेना मुख्यालय में इस पद पर इसी साल जून में नियुक्त किया गया था। इससे पहले एयर मार्शल चौधरी दिल्ली में पश्चिमी कमान संभाल रहे थे। नेशनल डिफेंस एकेडमी के छात्र रहे एयर मार्शल चौधरी को लड़ाकू पायलट के रूप में 29 दिसम्बर, 1982 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन दिया गया।
वीआर चौधरी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
उन्हें जनवरी, 2004 में वायु सेना पदक और जनवरी, 2015 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। एयर मार्शल विवेक राम चौधरी ने लगभग 38 वर्षों के करियर में विभिन्न प्रकार के लड़ाकू और प्रशिक्षक विमान उड़ाए हैं। वे मिग-21, मिग-23 एमएफ, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान उड़ा चुके हैं। उनके पास 3,800 घंटे से अधिक का उड़ान का अनुभव है।
Also Read: भारतीय सेना ने खरीदी 600 Multi Roll Thermal Imaging Binoculars
वायुसेना में अपने शानदार करियर के दौरान वे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। वह फ्रंटलाइन फाइटर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर थे और उन्होंने फ्रंटलाइन फाइटर बेस की भी कमान संभाली है। एयर वाइस मार्शल के रूप में उन्होंने एयर मुख्यालय ‘वायु भवन‘ में सहायक चीफ ऑफ एयर स्टाफ ऑपरेशन (वायु रक्षा), सहायक चीफ ऑफ एयर स्टाफ (कार्मिक अधिकारी) पद पर रहे।
उन्होंने वायु सेना के उप प्रमुख का भी पद सम्भाला। वह द एयर मार्शल डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के छात्र रहे हैं। Air Marshal चौधरी ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे एक फ्रंटलाइन फाइटर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर रहे हैं और उन्होंने फ्रंटलाइन फाइटर बेस की भी कमान संभाली है।