19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

बजट-2021: वर्क फ्रॉम होम पर मिल सकती है टैक्‍स में राहत

बजट-2021: कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में काम करने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है। कोरोना के चलते साल-2020 में ज्‍यादातर संस्‍थानों में वर्क फ्रॉम होम (डब्‍लूएफएच) आम बात हो गई है। अभी भी देश और दुनिया में बड़ी संख्‍या में लोग घर से ही काम कर रहे हैं। लॉकडाउन के बाद भी कंपनियों ने इस सिलसिले को जारी रखा है। एक तरफ जहां इससे कर्मचारियों की सेहत और सुरक्षा का ध्यान रखने में कंपनियों को राहत मिली है तो वहीं काफी हद तक उनके खर्चों में कटौती हुई है।

बजट 2021

वर्क फ्रॉम होम से कर्मचारियों के लिए बेशक सुविधा बढ़ी है लेकिन दूसरी तरफ उनके खर्चों में भी बढ़ोतरी हुई है, जिनमें वाई-फाई, पावर बैकअप, होम-ऑफिस बनाने के लिए फर्नीचर, इलेक्‍ट्रॉनिक गैजेट्स, एसी आदि शामिल हैं।

हालांकि, कुछ संस्‍थानों ने अपने कर्मचारियों को इन जरूरतों को पूरा करने के लिए अलाउंस, रीइंबर्समेंट के साथ-साथ जरूरी उपकरण भी मुहैया कराएं हैं लेकिन ज्यादातर को ये सब खर्च खुद ही वहन करना पड़ रहा है।

बजट 2021 में सरकार निर्धारित सीमा तक करेगी डिडक्‍शन

इस बात की पूरी संभावना है कि जब तक कोरोना महामारी पूरी तरह से खत्‍म नहीं हो जाती है तब तक वर्क फ्रॉम होम का ये सिलसिला जारी रहेगा। कुछ मामलों में यह महामारी के बाद भी बना रह सकता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए उम्मीद है कि इस बार के बजट 2021 में सरकार एक निर्धारित सीमा तक डिडक्‍शन देने के बारे में सोच सकती है। यह छूट अतिरिक्‍त खर्च के आधार पर घर से काम करने वाले सभी कर्मचारियों को दी जा सकती है।

केंद्रीय बजट 2021 पेश होने की तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में उम्‍मीद की जा सकती है कि कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के दौरान किए गए खर्च को पूरा करने के लिए सरकार की तरफ से अतिरिक्‍त छूट दी जाए।

यह भी पढ़ें: GST के दायरे में आने पर पेट्रोल 75 रुपये तो डीजल मिलेगा 68 रुपये प्रति लीटर

Related posts

Netaji Indoor Stadium में शुरू हुई देश की सबसे पुरानी टूरिज्म प्रदर्शनी

Buland Dustak

वर्ष 2022 कैलेंडर: 31 सार्वजनिक एवं 21 ऐच्छिक अवकाश घोषित

Buland Dustak

पहले दिन बिठूर सीट से सपा के मुनीन्द्र शुक्ला ने कराया नामांकन

Buland Dustak

पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद जवान राकेश डोभाल पंचतत्व में विलीन

Buland Dustak

देश में 52वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए मीडिया रजिस्ट्रेशन शुरू

Buland Dustak

Jhunjhunu Rape case: पॉक्सो कोर्ट ने 26 दिन में सुना दी फांसी की सजा

Buland Dustak