19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

Facebook नहीं होगा बैन, IT के नए डिजिटल नियमों का होगा पालन

नई दिल्ली: Facebook ने कहा है कि वह सरकार के साथ मिलकर नए IT नियमों के पालन के उद्देश्य से परिचालन प्रक्रिया पर काम कर रहा है। यह नए आईटी नियम कल से लागू होने जा रहे हैं।

Facebook, WhatsApp और Instagram का भी संचालन करता है। मंगलवार को उसके प्रवक्ता ने कहा कि हमारा उद्देश्य आईटी नियमों के प्रावधानों का पालन करना है और अभी भी कुछ ऐसे मुद्दों पर चर्चा जारी है जिसके लिए सरकार के साथ तालमेल बनाने की आवश्यकता है। आईटी नियमों के अनुसार, हम परिचालन प्रक्रियाओं को लागू करने और दक्षता में सुधार करने के लिए काम कर रहे हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि Facebook लोगों को स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से स्वयं को अभिव्यक्त करने के लिए मंच प्रदान करने को लेकर प्रतिबद्ध है। हालांकि, कंपनी ने अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।

Facebook on IT Guidelines
Also Read: Landline Broadband कस्टमर्स को मिल सकती है सब्सिडी

सोशल मीडिया कंपनियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए बने नए दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए 25 मई की समय सीमा दी गई हैं। नियमों का पालन न करने से सोशल मीडिया कंपनियां अपनी मध्यस्थ की भूमिका गवां देंगी। इसी के चलते अभी तक उन्हें किसी भी तीसरे पक्ष की ओर दी गई जानकारी और उनकी ओर से होस्ट किए गए डेटा के लिए जवाबदेही से छूट मिली हुई थी।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने फरवरी में नए आईटी नियमों की घोषणा की थी। इसके तहत बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्म को मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल संपर्क व्यक्ति और निवासी शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त करना है। इसके अलावा भी कई प्रावधान किए गए हैं।

Related posts

देशवासियों के सहयोग से 75 करोड़ सूर्य नमस्कार से बनेगा विश्व रिकॉर्ड

Buland Dustak

सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश: पटाखों पर रोक सुनिश्चित करें एजेंसियां

Buland Dustak

चीन के 7 एयरबेस पर हलचल, भारत की बढ़ी निगरानी

Buland Dustak

पुलवामा हमला: एनआईए ने दाखिल की 13,500 पन्नों की चार्जशीट

Buland Dustak

भारत बंद 2021: देश में दिखा कृषि कानून विरोध का मिला जुला असर

Buland Dustak

सागर पहलवान हत्याकांड: वीडियो बना सुशील के गले की फांस

Buland Dustak