19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

देश में पहले दिन 1,91,181 लाभार्थियों को लगे टीके

कुल 3351 केन्द्रों पर लगाए गए टीके

नई दिल्ली: शनिवार को देशव्यापी टीकाकरण अभियान के पहले दिन शाम पांच बजे तक एक लाख 91 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को कोरोना के टीके लगाए गए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक आज देशभर में कुल 3351 केन्द्रों पर टीकाकरण अभियान सफल रहा। इसमें कुल 1,91,181 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। इसके अलावा देश में 2182 सैन्यकर्मियों टीका लगाया गया है। मंत्रालय के मुताबिक भारत बायोटेक की कोवैक्सीन 12 राज्यों में भेजी गई हैं जबकि सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड सभी राज्यों में भेजी गई और इस्तेमाल की गई है। 

टीके

मंत्रालय के मुताबिक किसी भी सेंटर से किसी भी तरह के साइड इफेक्ट्स की कोई घटना नहीं हुई। इसके अलावा पहले दिन कुछ स्थानों पर कोविन ऐप पर लाभार्थियों की सूची विलम्ब से आने के कारण टीकाकरण अभियान में थोड़ी मुश्किल आई जबकि कुछ स्थानों पर उन लोगों को भी टीका लगा दिया गया जिनका नाम कोविन एप में नहीं था। ऐसे में उन राज्यों को लाभार्थियों के नाम कोविन ऐप में शामिल करने को कहा गया है।

आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा लाभार्थिय़ों को टीके लगाए गए 

देश में सभी राज्यों में टीकाकरण अभियान का पहला दिन सफल रहा। आंध्रप्रदेश, बिहार, उत्तरप्रदेश में टीके लगवाने वाले लोगों की संख्या 15 हजार से अधिक रही। आंध्र प्रदेश में कुल 332 केन्द्रों में सबसे ज्यादा 16,963 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। बिहार में 16,402 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। उत्तर प्रदेश में 15,975 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। 

यह भी पढ़ें: क्या विमान हादसे में जिंदा बच गए थे नेता जी सुभाष चंद्र बोस ?

Related posts

G20 Summit 2021: विश्व नेताओं के साथ प्रधानमंत्री ने की मुलाकात

Buland Dustak

डिफेंस सेक्टर ​में हुए सुधारों को बताएगी ​’20 Reforms in 2020′ ​ई-बुकलेट

Buland Dustak

प्रधानमंत्री मोदी के मानकों पर यूपी की योगी सरकार नंबर वन

Buland Dustak

मोटेरा स्टेडियम अब ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ के नाम से जाना जायेगा

Buland Dustak

क्या है आखिर टूल किट मुद्दा ? क्यों हुई दिशा रवि की गिरफ्तारी ?

Buland Dustak

अब लिखा जाएगा भारत का सैन्य युद्ध इतिहास, रक्षा मंत्री ने दी मंजूरी

Buland Dustak