19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

ओम शांति ओम फिल्म के 13 साल पूरे, दीपिका ने बदला अपना प्रोफाइल नेम

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ ने सोमवार को अपनी रिलीज के 13 साल पूरे कर लिए हैं। फराह खान द्वारा निर्देश‍ित फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अपोजिट शाहरुख खान थे। यह फिल्म 9 नवम्बर, 2007 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

ओम शांति ओम

फिल्म के 13 साल पूरे होने के साथ दीपिका पादुकोण ने भी बॉलीवुड में अपने 13 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके का जश्न मनाते हुए दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपना प्रोफाइल नेम बदलकर शांतिप्रिया कर लिया हैं, जो फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में उनके किरदार का नाम था। 

फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में दीपिका और शाहरुख खान के अलावा अर्जुन रामपाल, श्रेयस तलपड़े, किरण खेर और बिंदु देसाई भी थी। फिल्म के गाने और डायलॉग काफी मशहूर हुए थे। गौरी खान निर्मित और फरहा खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म के लिए दीपिका को बेस्ट डेब्यू फिमेल कैटेगरी में फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।

उसके बाद दीपिका पादुकोण कई फिल्मों में नजर आई है जिसमें बचना ऐ हसीनों, चांदनी चौक टू चाइना, बिल्लू, लव आजकल, मैं और मिसेज खन्ना, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, हाउसफुल, ब्रेक के बाद, खेलें हम जी जान से, आरक्षण, देसी ब्वॉयज, कॉकटेल, रेस 2, बॉम्बे टॉकीज, ये जवानी है दीवानी आदि शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे स्पेशल: बॉलीवुड लव स्टोरी रील लाइफ से रियल लाइफ तक

Related posts

World Environment Day: बॉलीवुड ने फैंस से की प्रकृति के संरक्षण की अपील

Buland Dustak

फिल्म ‘मोहब्बतें’ के 20 साल पूरे, बोले-मोहब्बतें बहुत कारणों से खास

Buland Dustak

माधुरी दीक्षित बर्थडे: ऐसे बनी बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’

Buland Dustak

कविता कृष्णमूर्ति : देश ही नहीं, विदेशों में भी हैं कविता की आवाज के दीवाने

Buland Dustak

जानें विक्रांत मेस्सी के टीवी एक्टर होने से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Buland Dustak

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में पूरे किये 29 साल

Buland Dustak