19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का चेन्नई में निधन

पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार को दोपहर में निधन हो गया। उनका चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार शाम को उनकी तबियत बिगड़ने पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी फोन पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। एसपी बालासुब्रमण्यम के बेटे ने आज दोपहर 1:04 पर उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की।

गायक बालासुब्रमण्यम में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद 5 अगस्त से एमजीएम अस्पताल में भर्ती थे। वेंटिलेटर पर मौजूद बालसुब्रमण्यम के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की एक विशेष टीम निगरानी रख रही थी।बालासुब्रमण्यम की कुछ दिन पहले कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था।

पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का चेन्नई में निधन

एमजीएम अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन में गुरुवार की शाम को गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का स्वास्थ्य अत्यंत चिंताजनक बताया था। बालासुब्रमण्यम के ख़राब स्वास्थ्य की खबर मिलते अभिनेता कमल हासन और तेलुगू फिल्मी जगत की कई हस्तियों ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। देर रात उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी एमजीएम अस्पताल के डाक्टरों से फोन पर बातचीत की और उनका स्वास्थ्य के बारे में जाना।

श्रीपति पंडितराधुला बालसुब्रह्मण्यम सुप्रसिद्ध भारतीय गायक और अभिनेता हैं। उन्हें मीडिया में एसपीबी और बालू के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 04 जून 1946 को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर के पास के गांव कोनेटमपेट में एक तेलुगु ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता एसपी संबामूर्ति हरिकथा के जाने-माने कलाकार थे और उनकी बहन एसपी शैलजा टॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री-गायिका हैं। बालू की शादी सावित्री से हुई और उनकी एक बेटी, पल्लवी और बेटा एसपी बी चरण हैं।

तेलुगु फिल्म श्री श्री श्री मर्यादा रमन्ना उनकी पहली फिल्म थी

बालासुब्रह्मण्यम ने 15 दिसम्बर, 1966 को फ़िल्मी दुनिया में गायक के रूप में पदार्पण किया। तेलुगु फिल्म श्री श्री श्री मर्यादा रमन्ना उनकी पहली फिल्म थी जिसके संगीत निर्देशक कोडानडापानी थे। उन्होंने अपने करियर में 40 हजार से अधिक गाने विभिन्न भारतीय भाषाओं तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में गाये हैं। 38 हजार से अधिक गाने रिकॉर्ड किये जाने की वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

बालू ने अपने करियर में देश की विभिन्न रिकॉर्डिंग कंपनियों के साथ गाने रिकॉर्ड किए हैं जिसमें फिल्मी और भक्ति गीत शामिल हैं। भारत सरकार की ओर से उन्हें पद्मश्री (2001) और पद्म भूषण (2011) पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।

एसपी बालासुब्रमण्यम और उनकी पत्नी सावित्री ने 05 सितम्बर को एमजीएम हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में ही अपनी शादी की 51वीं सालगिरह मनाई थी। बालू के साथ उनकी पत्नी सावित्री भी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं लेकिन स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शशिकला का 88 की उम्र में हुआ निधन

Related posts

R D Burman : फिल्म जगत में ‘पंचम दा’ के नाम से थे मशहूर

Buland Dustak

16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ के सुसाइड पर जय भानुशाली ने कही ये बात

Buland Dustak

फिल्म ‘KGF Chapter 2’ का नया पोस्टर रिलीज, इस दिन आयेगा टीजर

Buland Dustak

साल 2021 और 2022 में कौन-कौन सी फिल्म होंगी रिलीज, ये रही पूरी लिस्ट

Buland Dustak

अनुराग कश्यप ने कसा तंज, बोले-इस नई कंगना को मैं नहीं जानता

Buland Dustak

विनोद खन्ना पुण्यतिथि: अभिनेता ने अचानक ले लिया था बॉलीवुड से संन्यास

Buland Dustak