19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

टीवी अभिनेत्री कोरोना संक्रमित दिव्या भटनागर का निधन

साल 2020 रंगमंच और अभिनय संसार के लिए अच्छा नहीं रहा। कुछ दिनों से बीमार छोटे परदे की टीवी अभिनेत्री दिव्या भटनागर ने सोमवार को दुनिया को अलविदा कर दिया। वह वेंटिलेटर पर मौत से जूझ रही थीं।

कोरोना की चपेट में आने के बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया भी था। 11 दिन के संघर्ष के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्हें धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘गुलाबो’ की प्रभावी भूमिका के लिए जाना जाता है।

divya-bhatnagar-devoleena-bhattacharjee
देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिव्या भटनागर के निधन पर गहरा शोक जताया

अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिव्या भटनागर के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम में दिव्या भटनागर के साथ अपनी कई तस्वीरें अपलोड की हैं। उन्होंने लिखा है- ‘जब कोई किसी के साथ नहीं होता था तो बस तू ही होती थी। दिवु तू ही तो मेरी अपनी थी जिसे मैं डांट सकती थी,रूठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी। मुझे पता है, तुम्हारे लिए जिंदगी बहुत कठिन हो गई थी। असहनीय दर्द था। पर मुझे पता है, आज तुम बेहतर दुनिया में हो।

सभी दुखों, दर्द, झूठ और धोखे से दूर। मैं तुम्हें हमेशा याद करूंगी दिवू और तू भी जानती थी कि मैं तुझसे प्यार करती हूं और तेरी फिक्र करती हूं। बड़ी तू थी, पर बच्ची भी तू थी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे। जहां भी है तू अभी बस खुश रह। तू हमेशा याद आएगी। मैं तुझसे बहुत प्यार करती हूं। बहुत जल्दी चली गई तू। ओम शांति।’

दिव्या भटनागर

इसके अलावा ‘सिलसिला प्यार का’ में दिव्या के साथ काम कर चुकीं शिल्पा शिरोडकर ने सोशल मीडिया में अपना दर्द चस्पा किया है- ‘मेरा दिल टूट गया। रिप दिव्या। दिव्या ने पिछले साल दिसंबर में गगन से शादी की थी।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अलावा दिव्या ने ‘उड़ान’, ‘जीत गई तो इया मोरे’ और ‘विष’ आदि धारावाहिकों में काम किया था। वह 34 साल की थीं। दिव्या भटनागर के दोस्त युवराज रघुवंशी के मुताबिक दिव्या का निधन सोमवार का सूरज उगने से कुछ घंटे पहले हुआ ।

कोरोना संक्रमित टीवी अभिनेत्री- दिव्या भटनागर 2020

दिव्या को 7 हिल्स हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। रात अचानक 2 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। 3 बजे डॉक्टर ने बताया दिव्या अब इस दुनिया में नहीं हैं। ये मेरे और दिव्या के परिवार के लिए बड़ा सदमा है।भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

उल्लेखनीय है कि 2020 ने फिल्म उद्योग से कई सितारे छीन लिए। इनमें इरफान खान, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, सरोज खान, वाजिद खान और आसिफ बसरा प्रमुख हैं। लोग जाने-माने अभिनेता रवि पटवर्धन का निधन के गम से उबरे भी नहीं थे कि 24 घंटे बाद दिव्या के संसार से विदा होने की मनहूस खबर आ गई।

यह भी पढ़ें: राजीव कपूर के डूबतें कॅरियर को शायद बचा सकते थे पिता राज कपूर

Related posts

Kalyanji Virji Shah ने बॉलीवुड संगीत को दिया था नया आयाम

Buland Dustak

पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का चेन्नई में निधन

Buland Dustak

दर्शकों का दावा ‘KBC 13’ में पूछा गया ‘संसद बैठक’ पर गलत सवाल

Buland Dustak

भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर रहेंगे देव आनंद

Buland Dustak

पद्मश्री कवयित्री सुगाथाकुमारी का कोरोना से 86 साल की उम्र में निधन

Buland Dustak

JIFF 2021 : 15 से 19 तक OTT पर मुफ्त होगा 266 फिल्मों का प्रदर्शन

Buland Dustak