19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

Cognizant Hiring 2021: भारत में बड़ी संख्या में भर्ती की तैयारी में यह कंपनी

नई दिल्ली: Cognizant Hiring 2021: कोरोना महामारी के नाम रहा साल 2020 हम सबके लिए कई तरह की चुनौतियां लेकर आया। जहां दुनिया भर की आर्थिकता संकट में आ गई तो वहीं लाखों-करोड़ों लोगों को अपने रोजगार से भी हाथ धोना पड़ा लेकिन साल 2021 ऐसे लोगों के लिए अब बड़ी खुशखबरी लेकर आया है।

आईटी सेक्टर की अमेरिकी कंपनी कॉग्निजेंट ने ऐलान किया है कि वह वित्त वर्ष 2021-22 में भारत में भारी संख्या में भर्तियां करने की तैयारी में है। कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजेश नांबियार का कहना है कि पहली तिमाही में सबसे ज्यादा भर्तियां की जाएंगी। कंपनी के भारत में दो लाख से अधिक कर्मचारी हैं और उम्मीद है कि इस साल वह 23,000 से ज्यादा नई भर्तियां करेगी।

Cognizant Hiring 2021

इस साल वेतन में भी होगी अच्छी बढ़ोतरी

नांबियार ने आगे कहा, “भारत हमेशा से कॉग्निजेंट का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, और हमेशा बना रहेगा। 2020 में लगभग 2,04,500 लोगों के साथ भारत में कॉग्निजेंट के कर्मचारियों की संख्या सबसे अधिक थी। हम भारत में उच्च गुणवत्ता वाले इंजीनियरिंग, विज्ञान, प्रबंधन और अन्य प्रतिभाओं की भर्तियां के लिहाज से अग्रणी बने रहेंगे।”

उन्होंने कहा कि कंपनी ने 2020 में 17,000 से अधिक युवाओं को नौकरी दी थी, जबकि इस साल भी 20 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी देने की तैयारी में हैं। इसके अलावा इंटर्नशिप पर भी खास ध्यान दिया जाएगा।” यहीं नहीं, आईटी सेक्टर में इस साल वेतन में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही हैं। Cognizant Hiring 2021

सूत्रों के मुताबिक इस साल की औसत वेतन वृद्धि 2020 के मुकाबले कहीं ज्यादा हो सकता है। उल्लेखनीय है कि इस साल सर्वेक्षण में शामिल होने वाली 92 प्रतिशत कंपनियों ने वेतन बढ़ोतरी की बात कही है, जबकि पिछले साल सिर्फ 60 प्रतिशत ने ही वेतन वृद्धि की बात कही थी।

यह भी पढ़ें- “परीक्षा पे चर्चा”-2021 में अभिभावक भी कर सकेंगे प्रधानमंत्री से संवाद

Related posts

IIT दिल्ली ने Data Analytics में जसविंदर और तरविंदर चड्ढा चेयर की स्थापना की

Buland Dustak

Jee Advanced 2021 : 3 अक्टूबर को ढाई लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Buland Dustak

केंद्र की बैठक में बड़ा फैसला, CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द

Buland Dustak

झारखंड की सरकारी नौकरी में अब स्थानीय युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

Buland Dustak

JEE Main : छात्रों के अनुरोध पर हुआ एग्जाम की तिथियों में बदलाव

Buland Dustak

निशंक ने इंटर्नशिप युक्त डिग्री के लिए जारी किये यूजीसी के दिशानिर्देश

Buland Dustak