19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

मोदी मंत्रिपरिषद का हुआ विस्तार, 15 ने कैबिनेट और 28 ने राज्यमंत्री की ली शपथ

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली दूसरी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के दूसरे मंत्रिपरिषद विस्तार में बुधवार को 15 ने कैबिनेट और 28 ने राज्यमंत्री की शपथ ली है।

राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री के तौर पर महाराष्ट्र से नारायण राणे ने सबसे पहले हिन्दी में शपथ ली। उनके बाद असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने अंग्रेजी में शपथ ली।

मोदी मंत्रिपरिषद

इसके बाद प्रथम राजग सरकार में राज्यमंत्री रहे डॉ. विरेन्द्र कुमार, कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए ज्योतिरातित्य सिंधिंया, जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और नितिश के करीब रामचन्द्र प्रसाद सिंह, ओडिशा से राज्यसभा सांसद अश्वनी वैष्णव, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष (पारस गुट) पशुपति नाथ पारस, अरूणाचल प्रदेश से सांसद किरण रिजिजू , उर्जा मंत्री का प्रभार संभाल रहे आरके सिंह, शहरी विकास और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार संभाल रहे हरदीप सिंह पुरी (अंग्रेजी), जहाजरानी और रासयान उर्वरक मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार संभार रहे मनसुख लाल मंडविया, भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव , कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, गृहराज्य मंत्री रहे कृष्ण रेड्डी , वित्त राज्यमंत्री रहे अनुराग सिंह ठाकुर ने क्रम अनुसार शपथ ली।

सभी राज्यों से चुने गए मोदी मंत्रिपरिषद

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी, पिछली राजग सरकार में मंत्री रही अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, आगरा से सांसद डॉ एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद राजीव चन्द्र शेखर (अंग्रेजी), कर्नाटक से सांसद शोभा करांदलाजे (अंग्रेजी), उत्तर प्रदेश के जालौन से सांसद भानू प्रताप सिंह वर्मा,

गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से सांसद दर्शना विक्रम जरदोष, नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी, झारखंड के कोरडमा से सांसद अन्नापूर्ण देवी, कर्नाटक की चित्रदुर्गा सीट से सांसद ए नारायणस्वामी (अंग्रेजी), उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर, उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट,

Also Read: थावरचंद गहलोत बने कर्नाटक के राज्यपाल, अन्य राज्यों में भी फेरबदल

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा, खिरी उत्तर प्रदेश से सांसद अजय कुमार, गुजरात के खेड़ा से सांसद देव सिंह चौहान, कर्नाटक के बीदर से सांसद भगवंत खूबा, महाराष्ट्र की भिवंडी सीट से सांसद कपिल पाटिल, त्रिपुरा पश्चिम से सांसद प्रतिमा भौमिक, पश्चिम बंगाल की बांकुरा सीट से सांसद सुभाष सरकार,

राज्यसभा सांसद भगवत कृष्ण राव कराड़, मणिपुर से सासंद राजकुमार रंजन सिंह, महाराष्ट्र की डिंडोरी लोकसभा सीट से सांसद भारती प्रवीण पवार, ओडिशा के मयुरभंज सीट विश्वेश्वर टुडू, पश्चिम बंगाल से सांसद शांतनु ठाकुर, गुजरात की सुरेन्द्र नगर लोकसभा सीट से सांसद डॉ महेंद्र भाई मुंजापारा, पश्चिम बंगाल की अलिपुरद्वार जॉन बारला, तमिलनाडु भाजपा इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन और पश्चिम बंगाल की कुचविहार सीट से सांसद नीतीश प्रामाणिक ।

Related posts

“मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड”, है रक्षा मंत्री का नया मंत्र

Buland Dustak

बौद्ध सर्किट विकास के लिए 5 परियोजनाओं को पर्यटन मंत्रालय ने दी मंजूरी

Buland Dustak

प्रधानमंत्री मोदी मत्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) और ई-गोपाला ऐप की शुरुआत

Buland Dustak

भारत के खौफ से हुई थी विंग कमांडर अभिनन्दन की रिहाई

Buland Dustak

Serum Institute हादसे में पांच लोगों की मौत…

Buland Dustak

सागर पहलवान हत्याकांड: वीडियो बना सुशील के गले की फांस

Buland Dustak