19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे 25 देशों के NCC Cadets

-मित्र देशों के युवा गणतंत्र दिवस समारोह के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे
-कैडेट्स को योग और आयुर्वेद जैसी गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा

नई दिल्ली: भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्षों के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ में 25 देशों के NCC Cadets शामिल होंगे। इन 25 देशों के राष्ट्रीय कैडेट कोर/समकक्ष/युवा संगठनों के लगभग 300 कैडेटों को समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस यात्रा के हिस्से के रूप में 25 देशों में से प्रत्येक के पर्यवेक्षकों के साथ दस कैडेट गणतंत्र दिवस समारोह के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

गणतंत्र दिवस-2022 समारोह के मौके पर राष्ट्रीय कैडेट कोर का शिविर हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली कैंट में 15-29 जनवरी, 2022 तक चलेगा। भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्षों के उपलक्ष्य में इस बार ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ मनाया जाएगा। इसलिए शिविर में भाग लेने के लिए सभी छह बसावट वाले महाद्वीपों के 25 देशों के युवा प्रतिनिधिमंडलों को आमंत्रित किये जाने का फैसला लिया गया है।

NCC Cadets

इनमें से 15 देशों-अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, ओमान, यूएई, ब्राजील, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मॉरीशस, मोजांबिक, नाइजीरिया और सेशेल्स के युवा प्रतिनिधिमंडल पहली बार आएंगे। यह 15 देश उन मौजूदा 10 देशों- बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, रूस, कजाकिस्तान, सिंगापुर, किर्गीज़ गणराज्य, श्रीलंका, मालदीव और वियतनाम के अलावा होंगे जिनके साथ एनसीसी का पहले से ही यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम चल रहा है।

NCC Cadets को योग और आयुर्वेद जैसी गतिविधियों से कराया जाएगा अवगत

गणतंत्र दिवस के मौके पर एनसीसी का शिविर सबसे प्रतिष्ठित वार्षिक आयोजन होता है। गणतंत्र दिवस परेड और प्रधानमंत्री की NCC रैली में भाग लेने वाले Cadets को उनके जीवन काल के अनेक अनुभव मिलते हैं। मित्र देशों के आने वाले कैडेट्स राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित शीर्ष गणमान्य व्यक्तियों से भी मिलेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के विभिन्न स्थानों का दौरा करने की भी योजना बनाई गई है।

NCC Cadets को योग और आयुर्वेद जैसी गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा। विदेशों से शिविर में भाग लेने वाले कैडेट/युवाओं का चयन करने के लिए उनके ही देश में पहली बार प्रतिस्पर्धा कराई जाएगी। यह चयन प्रक्रिया भारतीय विदेश मंत्रालय उक्त देशों में भारतीय दूतावासों में रक्षा अटैशे के साथ-साथ उस देश के युवा संगठनों के सहयोग से की जाएगी।

बताया गया है कि विदेशों में साझेदार युवा संगठनों की भी पहचान की गई है। भारत की पिछले 75 वर्षों में उपलब्धियों, संस्कृति और लोगों के बारे में जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को चुना जाएगा। प्रतिभागी देशों से युवाओं का चयन करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी संबंधित देशों से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कार्यक्रम में भाग लेने का मौका दिया जाए।

NCC India राष्ट्रीय एकता का है प्रतीक

कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोरोना के सभी प्रोटोकॉल और सुरक्षा पहलुओं का पालन किया जाएगा। संबंधित देशों से अनुरोध किया जा रहा है कि भारत आने वाले सभी कैडेट्स पूर्णतया टीकाकृत हों और उनका स्वास्थ्य बीमा हो।

Also Read: भारत ने किया सबसे नई पीढ़ी की अग्नि प्राइम मिसाइल का परीक्षण

NCC India हमेशा से राष्ट्रीय एकता का माध्यम साबित हुआ है क्योंकि यह देशभर के युवाओं को एक साझा मंच पर लाता है। इससे प्रतिभागी युवाओं के बीच विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलने, अंतरराष्ट्रीय संस्कृतियों की समझ एवं सहिष्णुता को प्रोत्साहन मिलने तथा भाईचारे और सामाजिक सामंजस्य के सार्वभौमिक आदर्शों की स्वीकार्यता बढ़ने की उम्मीद है।

वे विभिन्न देशों की शिक्षा, जातीयता और जीवन शैली के बारे में भी सीखेंगे। इसका उद्देश्य भारत के बारे में अन्य देशों के युवाओं में जागरुकता को बढ़ावा देना, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पिछले 75 वर्षों में देश की उपलब्धियों को बढ़ावा देना भी है।

Related posts

देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट

Buland Dustak

ठाकुर बांके बिहारी जी महाराज सात महीने के बाद शनिवार को देंगे दर्शन

Buland Dustak

प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन किया लॉन्च

Buland Dustak

दिल्ली वाले करेंगे अब E-Auto की सवारी

Buland Dustak

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, अब तक 10 हजार के अधिक पास जारी

Buland Dustak

सरकारी दखल से बचाकर आवास योजना को बनाया इंद्रधनुषी: पीएम

Buland Dustak