19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

IRCTC 24 अगस्त से कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन, बुकिंग शुरू

लखनऊ: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) 24 अगस्त से सात ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराने के लिए लखनऊ से ‘भारत दर्शन ट्रेन‘ चलाएगा। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने कोरोना की दूसरी लहर के काबू आने के बाद धार्मिक स्थलों के दर्शन की तैयारी शुरू कर दी है।

ज्योतिर्लिंग दर्शन

लखनऊ से IRCTC 24 अगस्त से भारत दर्शन ट्रेन चलाएगा। भारत दर्शन ट्रेन सात ज्योतिर्लिंगों के साथ द्वारिका और स्टैचू ऑफ यूनिटी के दर्शन भी कराएगी। यह यात्रा कुल 13 दिनों की होगी। भारत दर्शन ट्रेन सात सितंबर को वापस लौटेगी।

Also Read: बारिश से नैनीताल की 17 सड़कें बंद, नैनी झील का जलस्तर बढ़ा

IRCTC के मुताबिक, सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए भारत दर्शन ट्रेन यात्रियों को गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर और झांसी से मिलेगी। भारत दर्शन ट्रेन उज्जैन जाएगी जहां ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा यह ट्रेन अहमदाबाद, द्वारका, नागेश्वर, सोमनाथ, त्रयंबकेश्वर, शिरडी, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर और केवड़िया भी जाएगी

IRCTC की तरफ से ट्रेन में यात्रियों को तीनों समय शाकाहारी भोजन दिया जाएगा। इसके अलावा धर्मशाला में ठहरने और बसों से स्थानीय भ्रमण की सुविधा भी दी जाएगी। सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के इच्छुक लोग IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर टिकट बुक करा सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर- 8287930908, 8287930909, 8287930910 और 8287930911 पर भी फोन करके जानकारी ले सकते हैं।

Related posts

थावरचंद गहलोत बने कर्नाटक के राज्यपाल, अन्य राज्यों में भी फेरबदल

Buland Dustak

2025 तक देश में 25 से ज्यादा शहरों में मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना: मोदी

Buland Dustak

सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल प्रोजेक्ट का मोदी ने किया उद्घाटन

Buland Dustak

अब जल्द ही पर्यटक क्रूज से ही सरयू नदी की आरती का लेंगे आनंद

Buland Dustak

चिकित्सक दिवस: PM ने डाक्टरों को किया सलाम, कहा- आपका ऋण चुका नहीं सकते

Buland Dustak

आरआरबी एनटीपीसी परिणाम : रेल मंत्री ने की कानून हाथ में नहीं लेने की अपील

Buland Dustak