19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

ब्लैक फंगस के इंजेक्‍शन के लिए नहीं होना होगा अब परेशान

-मॉडर्न लैबोरेटरीज द्वारा निर्मित अम्फोटेरिसिन-बी इमल्शन इंजेक्शन (एम्फोकेयर) बाज़ार में उपलब्ध

इंदौर: वर्तमान महामारी काल में कच्चे माल की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती है। परंतु, मॉडर्न लैबोरेटरी ने सेवा के संकल्प को धारण कर अपने भगीरथ प्रयासों से कच्चे माल की उपलब्धता को कम समय में सुनिश्चित कर अब उत्पादन करना शुरू कर लिया है, जोकि मध्‍य प्रदेश सहित कई राज्‍यों को आसानी से मुहैया कराया जाएगा। जिसके बाद कहना होगा कि राज्‍य में आवश्‍यक ब्लैक फंगस, व्हाइट फ़ंगस और येलो फ़ंगस के इंजेक्‍शन के लिए लोगों को अब भटकना नहीं पड़ेगा।

ब्लैक फंगस इंजेक्‍शन

प्रदेश की प्रथम फ़ार्मा मैनुफ़ैक्चरिंग यूनिट मॉडर्न लैबोरेटरीज इंदौर का प्रोडक्ट हुई लॉन्च

इंदौर प्रेसक्‍लब में प्रोडक्ट लॉंचिंग के अवसर पर मॉडर्न ग्रुप के प्रेसीडेंट अरुण खरया का कहना है कि इस दवा के लिए अंतरराष्ट्रीय आपूर्तिकर्त्ताओं से पहले ही हमारे संस्‍थान द्वारा समुचित अनुबंध कर लिये गए थे। जिसके बाद बीते दो सप्ताह से कच्चे माल की आपूर्ति की जा रही थी। टेस्टिंग (ट्रायल) भी सफलता से पूरा हुआ। अत: हमने युद्ध स्तर पर उत्पादन प्रारंभ कर दिया है और अब प्रोडक्ट मार्केट में है।

आधी से कम क़ीमत में बाज़ार में उपलब्ध होगी ब्लैक फंगस इंजेक्‍शन

डॉ. खरया ने बताया कि अम्फोटेरिसिन-बी (एम्फोकेयर) इंजेक्शन का इमल्शन फार्म कन्वेंशनल फ़ॉर्म से कम नेफ्रोटॉक्सिक होता है। मॉडर्न लैबोरेटरीज द्वारा अम्फोटेरिसिन-बी इमल्शन इंजेक्शन ओपन मार्केट में अन्‍य की तुलना में आधे से कम मूल्य पर उपलब्ध कराया गया है। डॉ. खरया का कहना है कि मॉडर्न लैबोरेटरीज द्वारा उत्पादित अम्फोटेरिसिन-बी (इमल्शन इंजेक्शन) एम्फोकेयर नाम से उक्त ब्रांड बाजार को उपलब्ध कराया गया है। उन्‍होंने कहा कि इंदौर के साथ-साथ मध्य प्रदेश के प्रत्येक कोने-कोने तक एम्फोटेरेसिन-बी की उपलब्धता को सुनिश्चित करने का संकल्प मॉडर्न लैबोरेटरीज ने ले लिया है। 

वहीं, इंदौर स्थित क्रसूला फ़ार्मास्यूटिकल्स प्रा. लि. के निदेशक रूपेश गुप्ता का इस दौरान कहना था कि मॉडर्न लैबोरेटरी द्वारा उनकी फ़र्म क्रशुला फ़ार्मास्यूटिकल्स प्रा०लि० को इंदौर के ओपन मार्केट में मार्केटिंग एवं प्रोडक्ट डिस्ट्रिब्यूशन की ज़िम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में इंदौर स्थित दवा बाज़ार में सुनीता इंटरप्राईजेस एवं नवकार एजेंसीज पर ये उपलब्ध है।

Amphocare Injection Launch
ब्लैक, व्हाइट और येलो फ़ंगस की चिकित्सा में प्रभावशाली है एम्फोटेरिसिन-बी (इंजेक्शन) इमल्शन एवं पोसॉकोनॉजॉल (ओरल सस्पेंशन)

विगत 42 वर्षों से फ़ार्मा मैनुफ़ैक्चरिंग एवं गवर्नमेंट सप्लाई के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मॉडर्न लैबोरेटरी कोरोना महामारी के इस संकटकाल में भी कोरोना आदि की दवायें युद्ध स्तर पर मध्य प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों की सरकारों को भी उपलब्ध करा रही है।

देश की गिनी चुनी प्रोपोफॉल (एनेस्थिटिक इंजेक्शन) की निर्माता कंपनियों में से एक इंदौर की मॉडर्न लैबोरेटरीज के चेयरमैन डॉ.अनिल खरया का कहना है कि “प्रदेश में तेज़ी से बढ़ रहे ब्लैक फंगस बीमारी के निवारण हेतु एवं मध्य प्रदेश की जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना मुक्ति एवं ब्लैक फंगस आदि बीमारियों से प्रदेश को मुक्त करने के अभियान में मॉडर्न लैबोरेटरीज कदम से कदम मिलाकर चल रही है एवं प्रतिदिन लक्ष्य एवं आवश्यकता की पूर्ति हेतु एम्फोटेरिसिन-बी (इमल्शन इंजेक्शन) के उत्पादन युद्ध स्तर पर कर रही है।

Also Read: ब्लैक फंगस संक्रामक बीमारी नहीं, कोरोना मरीजों में दिख रहे हैं लक्षण

प्रेस क्लब इंदौर में आयोजित इस प्रेस कॉन्फेंस में अतिथि के रूप में डॉ. निशान्त खरे (अध्यक्ष- डिज़ास्टर मैनेजमेंट कमिटी. म.प्र. शासन), डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ. आशीष जैन, डॉ. अर्पित नीमा, मॉडर्न लैबोरेटरीज की ओर से शिवांशु खरया (डायरेक्टर एक्सपोर्ट), शांतनु खरया (डायरेक्टर), सत्यांशु खरया, क्रसूला फ़ार्मास्यूटिकल्स प्रा. लि. के निदेशक रूपेश गुप्ता एवं मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के समूह निदेशक डॉ. पुनीत द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि मॉडर्न समूह के बैनर तले फ़ार्मेसी, मैनेजमेंट, कॉमर्स, बी.एड, सीबीएसई स्कूल आदि के द्वारा केजी से पीजी तक उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने वाला शिक्षण संस्थान मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में मध्य भारत में अपनी विशेष पहचान रखता है।

Related posts

मिराज 2000 लड़ाकू विमान के शहीद पायलट की पत्नी वायुसेना में बनीं फ्लाइंग ऑफिसर

Buland Dustak

रामायण कॉन्क्लेव 2021: प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ ‘जन-जन के राम’

Buland Dustak

पुस्तक ‘गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा’ का लोकार्पण

Buland Dustak

सशस्त्र सेनाओं के बहादुर योद्धाओं के सीने पर सजे वीरता मेडल

Buland Dustak

केन-बेतवा लिंक परियोजना बदलेगी किसानों की जिंदगी : प्रधानमंत्री मोदी

Buland Dustak

सरकारी दखल से बचाकर आवास योजना को बनाया इंद्रधनुषी: पीएम

Buland Dustak