19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44वीं AGM की बैठक पर टिकीं कारोबारियों की निगाहें

- आरआईएल के एजीएम के फैसलों का शेयर बाजर पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की गुरुवार दोपहर बाद 2 बजे शुरू होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) पर कारोबारी जगत की निगाहें टिकीं हैं। माना जा रहा है कि आज की एजीएम में सऊदी अरामको सौदा, 5-जी सर्विस शुरू करने की टाइम लाइन, 5-जी फोन और जियो बुक लैपटॉप की लॉन्चिंग के संबंध में बड़े ऐलान किए जा सकते हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज

इस एनुअल जनरल मीटिंग के ठीक पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज का उत्साह बढ़ाने वाली एक खबर और सामने आई है। इस खबर के मुताबिक ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच ने रिलायंस की फॉरेन करेंसी रेटिंग बढ़ाकर बीबीबी कर दी है। वहीं इसकी लोकल करंसी आउटलुक बरकरार रखी गई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस साल ओ-2-सी कारोबार के डी-मर्जर का किया था ऐलान

बताया जा रहा है कि आज के एजीएम में तेल से रसायन (ओ-2-सी) कारोबार को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है। इस कारोबार के डी-मर्जर पर नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की मंजूरी के संबंध में भी आज की एजीएम में अपडेट दिया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस साल फरवरी में अपने ओ-2-सी कारोबार के डी-मर्जर का ऐलान किया था।

कंपनी की ओर से कहा गया था कि डी-मर्जर से ओ-2-सी कारोबार में नए मौके तलाशने में मदद मिलेगी। इस कारोबार के लिए रिलायंस ने नई सब्सिडियरी बनाने की बात भी कही थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से बताया गया था कि नई सब्सिडियरी बनानेके बाद ओ-2-सी कारोबार में पेट्रोकेमिकल, गैस और फ्यूल रिटेलिंग के काम को शामिल किया जाएगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के आज के एजीएम में केजी-डी6 ब्लॉक से प्राकृतिक गैस के उत्पादन पर भी अपडेट दिया जा सकता है। देश के पूर्वी तट पर स्थित केजी-डी6 ब्लॉक से प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की प्रक्रिया के लिए इसी साल मई में बोली लगाई गई थी, जिसमें Reliance Industries ने ब्रिटेन की बीपी पीएलसी के साथ मिलकर रिलायंस बीपी कंसोर्टियम की ओर से 3 से 5 साल की अवधि के लिए 55 लाख क्यूबिक मीटर अतिरिक्त गैस के उत्पादन की पेशकश की थी।

Also Read: भारत के टॉप 50 श्रेष्‍ठ कार्यस्‍थलों में शामिल हुआ NTPC

रिटेलिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर दी जा सकती है जानकारी

आज की एजीएम में रिलायंस इंडस्ट्रीज की फ्यूल रिटेलिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर तैयार की गई योजना के बारे में भी जानकारी दी जा सकती है। इसके साथ ही रिलायंस के रिटेल कारोबार और जियोमार्ट तथा व्हाट्सएप के बीच हुई डील के बारे में भी आरआईएल के शेयर धारकों को जानकारी दी जा सकती है।

आपको बता दें की आरआईएल की पिछली एजीएम और आज होने जा रही एजीएम के बीच की अवधि में कंपनी के बैलेंस शीट में तुलनात्मक तौर पर मजबूती आई है। इसके साथ ही कंपनी का कैश फ्लो भी बढ़ गया है। इसी दौरान Reliance Industries नेट कर्ज से भी मुक्त हो गई है। बताया जा रहा है कि इन वजहों से रिलायंस इंडस्ट्रीज आज के एजीएम के दौरान बड़े इन्वेस्टमेंट प्लान और कुछ नए सेक्टर में काम शुरू करने का भी ऐलान कर सकती है।

Related posts

कोविड-19 से इस वर्ष विकास दर में 5.9 फीसदी गिरावट: यूएन रिपोर्ट

Buland Dustak

Laxmi Vilas Bank-DBS के विलय प्रस्‍ताव पर स्‍वदेशी मंच ने उठाए सवाल

Buland Dustak

औद्योगिक उत्पादन जून महीने में 13.6 फीसदी बढ़ा

Buland Dustak

RBI की मौद्रिक नीति से झूमा घरेलू बाजार, सेंसेक्स 45 हजार के पार

Buland Dustak

GST के दायरे में आने पर पेट्रोल 75 रुपये तो डीजल मिलेगा 68 रुपये प्रति लीटर

Buland Dustak

विश्‍व बैंक ने भारत की जीडीपी में 9.6 फीसदी गिरावट का जताया अनुमान

Buland Dustak