19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

IIT Delhi ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में शुरू किया MTech Course

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) Delhi शैक्षणिक सत्र 2021-22 से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में एक नया स्नातकोत्तर (पीजी) Course शुरू करेगा। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में MTech कोर्स संस्थान के सेंटर फॉर ऑटोमोटिव रिसर्च एंड ट्राइबोलॉजी (कार्ट) द्वारा पेश किया जाएगा।

IIT Delhi ने गुरुवार को कहा कि इस पाठ्यक्रम Course में इलेक्ट्रिक वाहन, ड्राइवट्रेन, चार्जर और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली, बैटरी प्रबंधन प्रणाली, ऊर्जा भंडारण तत्वों की पुन: प्रयोज्यता, विश्वसनीयता, ऑटोमोटिव स्वास्थ्य निगरानी, ऑटोमोटिव एनवीएच (शोर, कंपन और कठोरता), प्रयोगशालाओं में व्यावहारिक अभ्यास और डिजाइन के साथ-साथ वाहन की गतिशीलता, स्वायत्त और जुड़े वाहन, वाहन टेलीमैटिक्स, और इलेक्ट्रिक वाहन के लिए सामग्री से संबंधित प्रमुख पहलुओं को शामिल किया जाएगा।

IIT Delhi Course
Also Read: केंद्र सरकार ने 7 वर्ष से बढ़ाकर आजीवन कि TET Certificate की वैधता

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, मेक्ट्रोनिक्स, ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग साइंस अथवा इंजीनियरिंग विषयों में चार वर्षीय स्नातक डिग्री और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईई) या मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई) या उत्पादन और औद्योगिक इंजीनियरिंग (पीआई) विषय में गेट क्वालीफाई उम्मीदवार इसमें आवेदन के पात्र होंगे। इसके अलावा, विभिन्न उद्योगों, शिक्षाविदों, सरकारी संगठनों के प्रायोजित उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। 

कार्ट के प्रमुख बीके पाणिग्रही ने कहा, “नए पाठ्यक्रम को अकादमिक और उद्योग के प्रमुख पेशेवरों की सक्रिय भागीदारी के साथ डिजाइन किया गया है। छात्रों को विभिन्न सिमुलेशन सॉफ्टवेयर और एचआईएल प्लेटफॉर्म पर काम करने के लिए तैयार किया जाएगा।” 

Related posts

sc छात्रों की पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के लिए 59हजार करोड़ रुपये की मंजूरी

Buland Dustak

IGNOU ने CGAS में लॉन्च किया सर्टिफिकेट कोर्स

Buland Dustak

IIT Kanpur ने तैयार किया सांसों की संजीवनी ‘OXYRise’

Buland Dustak

CTET- केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जनवरी 2021 का परिणाम घोष‍ित

Buland Dustak

झारखंड की सरकारी नौकरी में अब स्थानीय युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

Buland Dustak

उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित

Buland Dustak