19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी- बॉलीवुड में फिटनेस और खूबसूरती के लिए हैं मशहूर

अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एवं मशहूर अदाकाराओं में से एक हैं। 8 जून, 1975 को जन्मी शिल्पा शेट्टी को बचपन से ही मॉडलिंग और अभिनय का शौक था। दसवीं पास करने के बाद ही शिल्पा ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। लिम्का के विज्ञापन से शिल्पा ने सबका ध्यान आकर्षित किया और फिल्म जगत के कई निर्माताओं की तलाश शिल्पा पर जाकर ठहर गई।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा को कई विज्ञापनों एवं फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। साल 1992 में शिल्पा को फिल्म ‘गाता रहे मेरा दिल‘ में काम करने का मौका मिला, लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। बॉलीवुड में उन्हें बड़े पर्दे पर साल 1993 में फिल्म ‘बाजीगर’ से आने का मौका। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और काजोल भी थे। इस फिल्म में शिल्पा के अभिनय और उनकी खूबसूरती ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। फिल्म में उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के बाद शिल्पा के आगे कई फिल्मों की लाइन लग गई।

Also Read: World Environment Day: बॉलीवुड ने फैंस से की प्रकृति के संरक्षण की अपील

हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में शिल्पा आयी नजर

साल 1994 में आई फिल्म ‘मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी‘ में शिल्पा अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई। इस फिल्म में उनके बसंती के किरदार और अक्षय कुमार के साथ उनकी रोमांटिक कमेस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया। शिल्पा शेट्टी हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा की भी कई फिल्मों में अभिनय करती नजर आई। साल 1999 में शिल्पा शेट्टी मनोज वाजपेयी और रवीना टंडन अभिनीत फिल्म ‘शूल’ में स्पेशल अपीरियंस में नजर आई।

Shilpa Shetty Baazigar

दरअसल इस फिल्म में शिल्पा एक गाने में नजर आई और गाने का बोल था- ‘दिलवालों के दिल का करार लूटने, मैं आई हूं यूपी-बिहार लूटने।’ इस गाने के बाद लोगों के बीच शिल्पा के किस्से मशहूर हो गए। हर जुबान पर शिल्पा का यह गाना था। शिल्पा ने अपने फिल्मी करियर में हर तरह के किरदार को बखूबी निभाया हैं। अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली शिल्पा की प्रमुख फिल्मों में परदेशी बाबू, जानवर, धड़कन, रिश्ते, डरना जरूरी हैं, दस, फरेब, लाइफ इन अ मेट्रो आदि हैं।

ब्रिटिश रियलिटी शो बिग ब्रदर 5 में शिल्पा शेट्टी की मौजूदगी ने उन्हें किया फेमस

फिल्मों में अभिनय के अलावा शिल्पा शेट्टी छोटे पर्दे पर भी नजर आई। साल 2007 में शिल्पा शेट्टी ने ब्रिटिश रियलिटी शो सेलिब्रिटी बिग ब्रदर 5 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। वे इस शो की विजेता भी घोषित हुई। इस शो में 2007 तक किसी भारतीय ने हिस्सा नहीं लिया था, इसलिए शिल्पा शेट्टी उस शो की पहली भारतीय प्रतियोगी के रूप में सबके सामने आई। इसके बाद शिल्पा कई रियलिटी शो में जज की भूमिका में नजर आई, जिसमें जरा नचके दिखा, नच बलिये, सुपर डांसर आदि शामिल हैं।

Shilpa Shetty Super Dancer

शिल्पा शेट्टी ने 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली। 2012 को उनके बेटे वियान का जन्म हुआ और 15 फरवरी, 2020 को वह सेरोगेसी के जरिये बेटी समीशा की मां बनी हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली शिल्पा शेट्टी इन दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4‘ की जज के रूप में नजर आ रही है। लम्बे समय तक अभिनय जगत से दूरी बनाये रखने के बाद अब शिल्पा जल्द ही फिल्म ‘हंगामा 2’ और ‘निकम्मा’ से बॉलीवुड में वापसी करने की तैयारी में हैं।

Related posts

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं सुष्मिता सेन

Buland Dustak

सोशल मीडिया व OTT प्लेटफार्म के लिए केन्द्र सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

Buland Dustak

Tigmanshu Dhulia : बिना गॉडफादर बनाई बॉलीवुड में खास पहचान

Buland Dustak

शाहरुख का 55वां जन्मदिन: किंग खान के कुछ मशहूर डायलॉग

Buland Dustak

मीडिया रिपोर्ट के खिलाफ बॉलीवुड के 38 प्रोड्यूसर्स पहुंचे हाईकोर्ट

Buland Dustak

Kalyanji Virji Shah ने बॉलीवुड संगीत को दिया था नया आयाम

Buland Dustak