19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत, 1 करोड़ लोगों को लगेगा टीका

-15 जून के बाद स्ट्रीट वेंडर्स, दूध व सब्जी विक्रेताओं के लिए भी स्‍पेशल बूथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आ​दित्यनाथ ने मंगलवार को केडी सिंह बाबू स्‍टेडियम में टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ किया। जून महीने में एक करोड़ नागरिकों को टीका लगाने के इस अभियान को मुख्यमंत्री ने ‘जीत का टीका‘ नाम दिया है। टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा कवर देने के लिए टीकाकरण कार्यक्रम युद्ध स्तर पर चल रहा है।

टीकाकरण महाअभियान

उत्तर प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 83 लाख से अधिक लोगो को टीका लग चुका है। अकेले जून महीने में हमारा लक्ष्य 90 लाख से एक करोड़ लोगों के टीकाकरण का है। उन्होंने कहा कि आज 18 से 44 वर्ष आयु के सभी युवाओं को टीका उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एक विशेष अभियान शुरू हुआ है। 02 हजार 100 बूथ प्रदेश भर में स्थापित किये हैं। 45 वर्ष से ज्‍यादा आयु वर्ग के लिए 03 हजार बूथ पूरे प्रदेश में संचालित हो रहे हैं।

टीकाकरण अभियान के लिए बनाये गए हैं स्पेशल बूथ

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आज से शुरू हुए विशेष अभियान में सभी 75 जनपदों में न्यायिक अधिकारियों और मीडिया के लिए स्पेशल बूथ बनाये गए हैं। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए 12 वर्ष से छोटे बच्चों के अभिभावकों के लिए भी 200 अभिभावक स्पेशल बूथ बनाये गए हैं। योगी ने कहा कि 15 जून से राज्यकर्मियों और शिक्षकों के लिए भी कुछ स्पेशल बूथ बनाये गए हैं।

15 जून के बाद स्ट्रीट वेंडर्स, दूधवाले, सब्जी विक्रेता या जिनका सीधे आमजन मानस से संवाद होता है, उन सभी लोगों को भी स्पेशल बूथ के माध्यम से टीकाकरण की तैयारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता से अपील है कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। मास्क और दो गज की दूरी का पालन करें। हमारी निगरानी समितियां गांव-गांव और मोहल्लों में जा रही है। टेस्ट कराने से कोई न भागे।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण महाभियान के तहत कम आबादी वाले जिलों के लिए रोजाना कम से कम एक हजार टीकाकरण का लक्ष्‍य तय किया गया है। बड़े जिलों में एक से दो अतिरिक्त कार्य स्थल पर कोरोना टीकाकरण सेंटर (सीवीसी) बनाए जाएंगे। सरकारी कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी।

Related posts

श्रावण मास 2020: पहले सोमवार को शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Buland Dustak

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी योगी सरकार नहीं करेगी ‘लॉकडाउन’

Buland Dustak

लखीमपुर खीरी: दो दिन में तीन बड़े नाव हादसे, 22 सकुशल बचाये गए

Buland Dustak

उप्र हिन्दी संस्थान के पुरस्कारों की घोषणा, शशिभूषण को भारत-भारती सम्मान

Buland Dustak

उप्र : सभी विकास खंडों में जुलाई में खुलेंगे 5 हजार नए सब हेल्थ सेंटर

Buland Dustak

उत्तर प्रदेश की 11 सड़कें हुईं शहीदों के नाम, अधिसूचना जारी

Buland Dustak