19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
हेल्थ

रोग प्रतिरोधक शक्ति रखना है मजबूत तो खाने पर दें खास ध्यान

लखनऊ: दुनिया में कोई ऐसा खाद्य पदार्थ नहीं है, जिसे आज खाये और कल रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ गई। शारीरिक शक्ति को बढ़ाना है तो आपको निरंतर योग और खाद्य पदार्थ पर ध्यान देना होगा। एक दिन में रोग प्रतिरोधक शक्ति नहीं बढ़ेगी। यह सलाह मंगलवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के आयुर्वेद संकाय में सहायक प्रोफेसर डाक्टर मीरा अंतीवाल ने दिया।

उन्होंने कहा कि यहां जन सामान्य यही गलती कर बैठता है कि जब महामारी या अन्य विपदा सिर पर चढ़ जाती है तो लोग उससे बचाव के लिए तमाम तरह के उपाय करने लगते हैं। वहीं, जैसे आपदा कम हुई, लोग भूल जाते हैं। यही हाल कोरोना महामारी में भी है।

रोग प्रतिरोधक शक्ति
Read More : इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नींबू का सेवन करें, रेट में बढ़ोत्तरी, मांग बढ़ी

सहजन, लहसुन, काढ़े का करें प्रयोग

डॉ अंतीवाल ने कहा कि पिछली बार भी जब कोविड-19 का संक्रमण सिर पर चढ़ गया तो लोग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए तमाम तरह के उपाय करने लगे। लेकिन जैसे ही आपदा कम हुई, भूल गये। यदि वर्ष भर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सहजन, लहसुन, काढ़े आदि का प्रयोग किए रहते तो आज यह स्थिति नहीं आती, जो आज झेलना पड़ा।

कई रोगों से मुक्ति में कारगर होगा लहसुन

उन्होंने कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोगों को अपनी आदत बदलनी होगी। वैसे भी बदलते वातावरण में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाना बहुत जरूरी है। इससे तमाम रोगों से मुक्ति मिलेगी। कहा कि, यदि सुबह खाली पेट हर दिन चार या पांच जावा लहसुन खाया जाए तो तमाम रोगों से मुक्ति मिलने के साथ ही शारीरिक शक्ति का भी विकास होगा।

लहसुन में एलिकिन नामक औषधीय तत्व पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा लहसुन में विटामिन बी और विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होती है। इसमें सेलेनियम, मैगनीज कैल्शियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं।

प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ से होगी इम्यूनिटी में वृद्धि

उन्होंने कहा कि प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ खाने से इम्यूनिटी में ज्यादा वृद्धि होती है। इस पर लोगों को ध्यान देना चाहिए। सत्तू भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि सहजन विटामिन ए, सी, बी 1 (थियामिन), बी 2 (राइबोफ्लेविन), बी 3 (नियासिन), बी 6 और फोलेट से भरपूर होती है। वे मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस और जिंक में भी समृद्ध हैं। सहजन खाने से सभी आवश्यक तत्व शरीर को उपलब्ध हो जाते हैं।

Related posts

इस सर्द मौसम में करें अपने होठों की देखभाल- शहनाज हुसैन

Buland Dustak

जामुन-मेथी के बीजों से बना ‘लड्डू’ बढ़ाता है प्रतिरोधक क्षमता

Buland Dustak

जानिए गर्म पानी का सेवन करने के फायदे और नुकसान 

Buland Dustak

दीपावली के दिन सूरन (जिमीकंद) की सब्जी खाने की है परम्परा

Buland Dustak

National Epilepsy Day: मिर्गी के मरीजों को सावधानियां बरतनी जरूरी

Buland Dustak

पेट के बल लेटकर ऑक्सीजन की कमी को कर सकते हैं दूर

Buland Dustak