19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

मनोज बाजपेयी जन्मदिन : ऐसे बने अभिनय की दुनिया के ‘सरदार खान’

बॉलीवुड के संजीदा अभिनेताओं में शुमार मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल,1969 को बिहार के बेलवा गांव में हुआ था। मनोज की प्रारंभिक शिक्षा बिहार के ही बेतिया गांव में हुई। उसके बाद उच्च शिक्षा के लिए मनोज दिल्ली आ गए और रामजस कॉलेज से पढ़ाई पूरी की। यहीं मनोज का झुकाव अभिनय की तरफ हुआ। इसके बाद उन्होंने ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ में दाखिला के लिए नामांकन किया, लेकिन तीन कोशिशों के बावजूद भी वह असफल रहे।

मनोज बाजपेयी

इसके बाद मनोज ने मशहूर निर्देशक और अभिनय कोच बैरी जॉन के साथ रंगमंच करने लगे। इसके बाद मनोज ने अपना पूरा ध्यान अपना करियर बनाने में केंद्रित किया। मनोज की मेहनत रंग लाने लगी और साल 1994 में ओमपुरी, नसरुद्दीन शाह और आशीष विद्यार्थी अभिनीत फिल्म ‘द्रोहकाल’ में एक छोटी सी भूमिका निभाने का मौका मिला। इसी साल मनोज की एक और फिल्म आई ‘बैंडिट क्वीन’।

शेखर कपूर निर्देशित इस फिल्म में मनोज ने डाकू मान सिंह का किरदार निभाकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। साल 1995 में मनोज को टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले मशहूर सीरियल ‘स्वाभिमान’ में काम करने का मौका मिला। इसके साथ ही मनोज कई फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाओं में नजर आये।

फिल्म ‘सत्या’ के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

साल 1998 में मनोज को राम गोपाल वर्मा निर्देशित फिल्म ‘सत्या’ में जेडी चक्रवर्ती और उर्मिला मांतोडकर के साथ अभिनय का मौका मिला। फिल्म में भीखू म्हात्रे के किरदार में उन्हें काफी सराहा गया और सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2003 में अमृता प्रीतम के मशहूर उपन्यास ‘पिंजर’ में उनके दमदार अभिनय के लिए फिर से राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Manoj Bajpai Films

मनोज ने अपने शानदार अभिनय से फिल्म जगत में अपनी खास पहचान बनाई है। उनकी प्रमुख फिल्मों में तमन्ना, फिजा, जुबैदा, एलओसी कारगिल, जागो, फरेब, राजनीति, आरक्षण, सरकार 3, बागी 2, सोनचिरैया,सूरज पे मंगल भारी आदि शामिल हैं। इसके अलावा मनोज वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ ,’मिसेज सीरियल किलर’ आदि में भी नजर आये, जो काफी मशहूर हुआ।

मनोज बाजपेयी ने साल 2006 में अभिनेत्री शबाना रजा उर्फ नेहा से शादी कर ली। मनोज और नेहा की एक बेटी है। मनोज को फिल्म जगत में उनके सराहनीय योगदानों के लिए साल 2019 में भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री पुरस्कार  से सम्मानित किया गया। मनोज जल्द ही फिल्म ‘डायल’ में नीना गुप्ता और साक्षी तंवर के साथ अभिनय करते नजर आएंगे।

Read More: कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने संकेत भोसले से की सगाई, वायरल हुई तस्वीर

Related posts

फिल्म ‘मोहब्बतें’ के 20 साल पूरे, बोले-मोहब्बतें बहुत कारणों से खास

Buland Dustak

शर्मन जोशी ने थियेटर आर्टिस्ट के तौर पर की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak

45 साल पहले 1975 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई थी फिल्म शोले

Buland Dustak

विश्व कैंसर दिवस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने शेयर की अपनी दास्ताँ

Buland Dustak

सीरियल किसर इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में बनाई है अपनी अलग पहचान

Buland Dustak

कंगना रनौत जमकर हो रही है ट्रोल, कही थी अपने पिता को पलटकर थप्पड़ मारने की बात

Buland Dustak