19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

2 मई से शुरू होने वाली UGC NET 2021 परीक्षा स्थगित

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 2 मई से शुरू होने वाली UGC NET 2021 परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तारीखों की घोषणा परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले की जाएगी। एनटीए ने मंगलवार को सार्वजनिक सूचना जारी कर देश में वर्तमान कोविड-19 की स्थिति का हवाला देते हुए यह घोषणा की। 

UGC NET 2021

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने भी ट्वीट कर कहा, “कोविड-19 के प्रकोप के दौरान उम्मीदवारों और परीक्षा अधिकारियों की सुरक्षा व कल्याण को ध्यान में रखते हुए मैंने एनटीए को UGC NET दिसंबर 2020 चक्र (मई 2021) परीक्षा को स्थगित करने की सलाह दी है।”

Read More: सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, 12वीं की टली

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) यूजीसी-नेट परीक्षा का आयोजन करती है। यह परीक्षा साल में दो बार होती है। देशभर के विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसरों की योग्यता और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए आवश्यक है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सूचना में कहा है कि यूजीसी-नेट परीक्षा 17 मई तक आयोजित होने वाली थी। “हालांकि, कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए और उम्मीदवारों व परीक्षा अधिकारियों की सुरक्षा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए, यह निर्णय लिया गया है कि UGC NET परीक्षा दिसंबर 2020 चक्र (मई 2021) परीक्षा को स्थगित कर दें। एनटीए ने कहा कि उम्मीदवारों को नई परीक्षा तिथि के बारे में 15 दिन पहले सूचित किया जाएगा।

Related posts

मिस इंडिया फाइनलिस्ट Aishwarya Sheoran ने क्लियर किया यूपीएससी

Buland Dustak

विदेशी डिग्री की चाह वाले छात्रों के लिए ‘Stay in India and Study In India’ का नारा

Buland Dustak

बच्चों को मानसिक समस्या से उबारने के लिए होगी काउंसलिंग

Buland Dustak

“परीक्षा पे चर्चा”-2021 में अभिभावक भी कर सकेंगे प्रधानमंत्री से संवाद

Buland Dustak

उप राष्ट्रपति ने उच्च शिक्षा संस्थानों से किया सामाजिक समस्या पर शोध का आग्रह

Buland Dustak

CBSE की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 4 मई से, 15 जुलाई तक नतीजे

Buland Dustak