19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

ISSF World Cup: मनीषा कीर ने ट्रैप टीम वूमेन इवेंट में देश को दिलाया स्वर्ण पदक

भोपाल: दिल्ली में खेली जा रही ISSF World Cup में रविवार को मप्र राज्य शूटिंग अकादमी की स्टार खिलाड़ी मनीषा कीर ने ट्रेप टीम वूमेन इवेंट में देश को स्वर्ण पदक दिलाया। टीम में मनीषा के साथ श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मैडल मैच में कजाकिस्तान की खिलाड़ियों को 6-0 के अंतर से परास्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। क्वालिफिकेशन राउंड में तीनों खिलाड़ियों ने 107-107 का स्कोर करते हुए कुल 321 अंक हासिल किए। जबकि कजाकिस्तान की खिलाड़ी कुल 308 अंक ही जुटा सकीं।

ISSF World Cup मनीषा कीर शूटिंग

इस पदक को मिलाकर विश्व कप में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित कुल 6 पदक देश को दिलाए हैं। मेजबान भारत 15 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 30 पदकों के साथ पहले स्थान पर है। जबकि 4 स्वर्ण, 3 रजत और एक कांस्य सहित आठ पदकों के साथ यूएसए दूसरे और दो स्वर्ण, दो कांस्य सहित कुल चार पदकों के साथ इटली तीसरे स्थान पर है।

खिलाड़ी बेटी पर गर्व

प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शूटिंग अकादमी की प्रतिभावान निशानेबाज मनीषा कीर द्वारा ISSF World Cup में किए गए शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए मनीषा कीर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाली खिलाड़ी बेटी पर हमें गर्व है। मनीषा ने अपने सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन से यह साबित कर दिखाया है कि कोरोना काल के बाद भी उनके जोश और जुनून में कोई कमी नहीं आई। मुझे खुशी है कि हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर देश और प्रदेश का परचम फहरा रहे हैं। उन्होंने विश्व कप में मनीषा कीर की इस उपलब्धि पर शूटिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक मनशेर सिंह और सहायक प्रशिक्षक इंद्रजीत सिकदार को भी बधाई दी।

मनीषा ने अब तक देश को दिलाए हैं तेरह पदक

भोपाल के समीप स्थित गौरागांव निवासी मनीषा कीर ने वर्ष 2013 में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में प्रवेश लिया और तभी से वे अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक मनशेर सिंह से शॉटगन शूटिंग खेल की बारीकियां सीख रहीं हैं और अपनी प्रतिभा निखार रहीं हैं। शूटिंग में अपना कैरियर बनाने वाली मनीषा ट्रैप इवेंट की प्रतिभावान खिलाड़ी हैं जिन्होंने विश्व जूनियर शूटिंग चैम्पियनशिप कोरिया में ट्रैप इवेन्ट में 125 मे से 115 अंक अर्जित कर विश्व रिकार्ड की बराबरी की है।

कुवैत में इसी वर्ष जनवरी में आयोजित प्रथम एशियन ऑनलाईन शूटिंग (शाटगन) चैम्पियनशिप में मनीषा ने देश को कांस्य पदक दिलाया। मनीषा कीर ने अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अब तक 3 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य सहित 13 पदक देश को दिलाए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में 21 स्वर्ण, 6 रजत एवं 6 कांस्य पदक सहित कुल 33 पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

विश्व स्तरीय शूटिंग अकादमी से मिल रहे उत्साहजनक परिणाम

खेल एवं युवा कल्याण संचालक पवन जैन ने बताया कि राजधानी भोपाल के समीप बिशनखेड़ी स्थित मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी विश्व स्तरीय शूटिंग अकादमी है जहां खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं और हाय परफॉर्मेंस ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जी के विशेष प्रयासों से प्रारम्भ एक्सीलेंस शूटिंग अकादमी के उत्साह जनक परिणाम सामने आ रहें हैं। इसी अकादमी ने हमें विश्व नंबर वन और टू खिलाड़ी दिए हैं।

Read More : फर्स्‍ट एशियन शूटिंग चैंपियनशिप: मनीषा ने भारत को दिलाया कांस्य पदक

Related posts

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को एबी डीविलियर्स की जरूरत : रवि शास्त्री

Buland Dustak

नडाल को पस्त कर जोकोविच फाइनल में, खिताबी टक्कर सितसिपास से

Buland Dustak

1983 वर्ल्ड कप जीत ने भारतीय क्रिकेट को बदल कर रख दिया : कैफ

Buland Dustak

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 के साथ न्यूजीलैंड के घरेलू सत्र की शुरुआत

Buland Dustak

AFC Women’s Asian Cup 2022 का मुंबई और पुणे में आयोजन

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक: Kamalpreet Kaur ने डिस्कस थ्रो के फाइनल में बनाई जगह

Buland Dustak