19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

1 अप्रैल से 45 से ऊपर सभी को लगेगी कोरोना वैक्सीन: प्रकाश जावड़ेकर

-देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं: जावड़ेकर
-एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी करा सकेंगे टीकाकरण

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी है। वर्तमान में वैक्सीन लगाने के लिए 45 से 60 साल के व्यक्ति को डॉक्टर का सर्टिफिकेट दिखाने की जरूरत होती है कि वह किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं।

कैबिनेट के फैसलों पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बैठक में इस बारे में चर्चा हुई। टास्क फोर्स और वैज्ञानिकों की सलाह पर यह फैसला लिया गया है कि एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन मिलेगी। उन्होंने पात्र सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वह खुद को रजिस्टर कराएं और वैक्सीन की खुराक लें।

कोरोना वैक्सीन

वर्तमान में 60 साल के ऊपर और 45 वर्ष से 60 साल के बीच के गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को ही वैक्सीन दी जा रही है। इससे पहले सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को पहले चरण में वैक्सीन दिए जाने को मंजूरी दी थी। जावड़ेकर ने आज कहा कि वैक्सीन लगाने के लिए 45 साल से ऊपर के व्यक्ति को एक अप्रैल से डॉक्टर का सर्टिफिकेट दिखाने की जरूरत नहीं है। यदि उम्र 45 से ऊपर है, तो उसे वैक्सीन मिलेगी।

चार करोड़ से अधिक लोगों को लग चुकी है वैक्सीन

जावड़ेकर ने कहा कि भारत में वैक्सीनेशन कार्यक्रम अच्छा और तेज गति से हो रहा है। आज तक चार करोड़ 83 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। इनमें से 80 लाख लोगों को दूसरी डोज मिल चुकी है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड साढ़े 32 लाख लोगों को डोज दी गई है। मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हुई और टास्क फोर्स की सलाह के आधार पर दो फैसले किए गए हैं। पहला फैसला यह है कि एक अप्रैल से 45 के ऊपर कोई भी हो सबको वैक्सीन उपलब्ध होगी।”

उन्होंने कहा कि दूसरा फैसले यह लिया गया है कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज को चार से आठ सप्ताह के भीतर दिया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि कोविशील्ड का डोज चार से आठ सप्ताह तक लेना फायदेमंद है। अभी तक पहली और दूसरी डोज के बीच चार से छह सप्ताह का अंतराल रखा जाता था।

यह भी पढ़ें: सावधान! कोरोना वायरस अभी नहीं हारी, देश के कई हिस्सों में हालात बेकाबू

Related posts

अयोध्या मामले में लालकृष्ण आडवाणी से CBI कोर्ट ने पूछे सवाल

Buland Dustak

आधुनिक कनेक्टिविटी होने पर किसानों को होता है बहुत लाभ: नरेन्द्र मोदी

Buland Dustak

कोरोना वैक्‍सीन आपूर्ति के लिए टाटा ने पेश की रेफ्रिजरेटड ट्रक की रेंज

Buland Dustak

उज्जैन नगर भ्रमण पर निकले भगवान महाकाल, भक्तों को दो रूपों में दिये दर्शन

Buland Dustak

Vision Organization: फ्री में भोजन नहीं मिलता, चैरिटी के लिए लेते है 10 रुपये

Buland Dustak

World Lion Day: गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या 674

Buland Dustak