19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने महज 8 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत

फिल्म जगत में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान का जन्म 14 मार्च, 1965 को महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता ताहिर हुसैन एक फिल्म निर्माता और उनके चाचा नासिर हुसैन फिल्म निर्माता और निर्देशक थे।

आमिर को बचपन से ही अभिनय करने का शौक था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत महज आठ साल की उम्र में फिल्म ‘यादों की बरात से‘ की। इस फिल्म में उन्हें मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री जीनत अमान के साथ एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय करने का मौका मिला। इस फिल्म का निर्देशन उनके चाचा नासिर हुसैन ने किया था।

आमिर खान फिल्म
फिल्म ‘मदहोश’ और ‘कयामत से कयामत तक’ से बॉक्स ऑफिस में पाई बड़ी सफलता

साल 1974 में फिल्म ‘मदहोश’ में भी अभिनय करने का मौका मिला। फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया, लेकिन इस फिल्म की रिलीज के बाद आमिर खान काफी समय तक फिल्मी दुनिया से दूर रहे और लगभग दस साल बाद फिल्म ‘होली’ से बड़े पर्दे पर वापसी की। केतन मेहता द्वारा निर्देशित इस मल्टीस्टारर फिल्म में आमिर मुख्य भूमिका में थे। लेकिन यह फिल्म आमिर को कोई खास पहचान नहीं दिला पाई।

इसके बाद आमिर को साल 1988 में आई अपने चचेरे भाई मंसूर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ में अभिनय करने का मौका मिला। इस फिल्म में वह जूही चावला के साथ मुख्य भूमिका में नजर आये। इस फिल्म में आमिर के अभिनय को काफी पसंद किया गया और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की।

Aamir khan bollywood career

इसके बाद आमिर ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। आमिर ने अब तक कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है, जिसमें दिल, दिल है की मानता नहीं, जो जीता वही सिकंदर, अंदाज अपना-अपना, रंगीला, सरफ़रोश, गुलाम, लगान, दिल चाहता है, तारे जमीं पर, थ्री इडियट्स, धूम-3, पीके, दंगल आदि शामिल हैं।

पद्मश्री और पद्म भूषण से हैं सम्मानित

फिल्मों में अभिनय के अलावा आमिर ने कई फिल्मों में गाने भी गाये हैं, जिसमें फिल्म ‘गुलाम’ का ‘आती क्या खंडाला, ‘फना’ का गाना ‘चंदा चमके’ और ‘तारे जमीं पर’ का गाना ‘बम बम बोले’ भी शामिल हैं।

इन सब के अलावा आमिर कई फिल्मों के निर्माता भी रहे हैं, जिसमें लगान, जाने तू या जाने ना’ और तारे जमीं पर’ शामिल हैं। आमिर फिल्म ‘तारे जमीं पर’ के निर्देशक भी हैं।फिल्म जगत में आमिर के सराहनीय योगदान के लिए भारत सरकान ने साल 2003 में पद्मश्री और साल 2010 में पद्म भूषण से सम्मानित किया।

आमिर खान की निजी जिंदगी की बात करे तो आमिर खान ने दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी रीना दत्ता से की, जिन्होंने फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ में छोटी सी भूमिका निभाई थी और फिल्म ‘लगान’ की निर्माता भी रहीं। लेकिन साल 2002 में दोनों अलग हो गए। आमिर और रीना के दो बच्चे बेटा जुनैद और बेटी इरा हैं।आमिर ने दूसरी शादी साल 2005 में किरण राव से की, जो फिल्म ‘लगान’ की सह निर्देशक थी। आमिर और किरण का एक बेटा आजाद राव खान है।

देश और दुनिया में अपनी पहचान बना चुके आमिर खान के चाहने वालों की संख्या लाखों में है। आमिर जल्द ही करीना कपूर के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्डा’ में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: साल 2021 और 2022 में कौन-कौन सी फिल्म होंगी रिलीज, ये रही पूरी लिस्ट

Related posts

वैलेंटाइन डे स्पेशल: बॉलीवुड लव स्टोरी रील लाइफ से रियल लाइफ तक

Buland Dustak

श्रद्धा कपूर बर्थडे: 34 साल की हुईं श्रद्धा, जानें उनका फिल्मी करियर

Buland Dustak

Kangana Ranaut का ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए हुआ सस्पेंड

Buland Dustak

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री शशिकला का 88 की उम्र में हुआ निधन

Buland Dustak

कविता कृष्णमूर्ति : देश ही नहीं, विदेशों में भी हैं कविता की आवाज के दीवाने

Buland Dustak

मीडिया रिपोर्ट के खिलाफ बॉलीवुड के 38 प्रोड्यूसर्स पहुंचे हाईकोर्ट

Buland Dustak