19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंचे रोहित शर्मा

दुबई: भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट श्रृंखला के तीसरे मैच में उम्दा प्रदर्शन किया था जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला है।

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे मुकाबले की पहली पारी में 66 रन और दूसरी पारी में नाबाद 25 रन बनाए थे। रोहित का रेटिंग अंक 742 है जबकि अक्टूबर 2019 में उनका रेटिंग अंक 722 था और वह उस वक्त 10वें स्थान पर थे।

रोहित शर्मा

तीसरे मैच में कुल 11 विकेट चटकाने वाले स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन भी रैंकिंग में उछले हैं। अक्षर 38वें नंबर पर आ गए हैं जबकि अश्विन चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में चार विकेट लेने के साथ ही पहली बार शीर्ष 30 में पहुंच गए हैं। वह तीन स्थान के सुधार के साथ गेंदबाजों की रैंकिंग में 28वें स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, जिन्होंने भारत के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट लिए थे, गेंदबाजी रैंकिंग में 72वें और ऑलराउंडर रैंकिंग में न्यूजीलैंड के टिम साउदी के साथ संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर आ गए हैं। इस बीच इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रावली की पहली पारी में 53 रन की बदौलत उन्हें 15 स्थान के सुधार के साथ 46वें नंबर पर पहुंचा दिया है।

यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई बल्लेबाज उपुल थरंगा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Related posts

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम खेलेगी टेस्ट मैच

Buland Dustak

मुर्तजा ने जीती कोरोना से जंग, पत्नी सुमोना हक संक्रमित

Buland Dustak

T-20 क्रिकेट : 16 साल पहले आज ही के दिन खेला गया था पहला मैच

Buland Dustak

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डे-नाईट टेस्ट की मेजबानी करेगा एडिलेड

Buland Dustak

एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट Durand Cup का आयोजन 5 सितंबर से

Buland Dustak

Anrich Nortje ने डाली आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद

Buland Dustak