19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

वैलेंटाइन डे स्पेशल: बॉलीवुड लव स्टोरी रील लाइफ से रियल लाइफ तक

लव स्टोरी फिल्मों की तरह ही बॉलीवुड में कई ऐसी हस्तियां हैं, जिनकी लव स्टोरी न सिर्फ रील लाइफ में ,बल्कि रियल लाइफ में भी कामयाब हुईं हैं। आइये जानते है वैलेंटाइन डे स्पेशल में ऐसी ही कुछ हस्तियों के बारे में, जिन्होंने अपने प्यार को मुकाम पर पहुंचाया और आदर्श पहचान बनाई।

अमिताभ बच्चन -जया बच्चन की लव स्टोरी

अमिताभ बच्चन -जया बच्चन

अमिताभ और जया की पहली मुलाकात फिल्म ‘गुड्डी’ के सेट पर हुई थी। अमिताभ-जया को देखते ही उनपर फिदा हो गए। फिल्म के सेट पर वह जया को छुप-छुप कर देखते थे ,जिसकी शिकायत जया ने निर्देशक से कर दी। बाद में इस फिल्म से अमिताभ को हटा दिया गया, जिसके बाद जया के मन में अमिताभ के लिए सहानुभूति जग गई। इस घटना के बाद दोनों में दोस्ती हो गई।

यह दोस्ती फिल्म ‘जंजीर’ के सेट पर प्यार में बदली। यह फिल्म सुपरहिट हुई। फिल्म के हिट होने का जश्न मानाने अमिताभ और जया विदेश जाना चाहते थे, लेकिन जब हरिवंश राय बच्चन को यह पता लगा तो उन्होंने अमिताभ से साफ़ शब्दों में कह दिया की अगर जया को विदेश ले जाना चाहते हो तो उससे पहले तुम्हे उससे शादी करनी पड़ेगी। जिसके बाद दोनों परिवारों की मौजूदगी में दोनों ने शादी कर ली।

अजय देवगन-काजोल की लव स्टोरी

अजय देवगन-काजोल 

अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘हलचल’ के सेट पर हुई। इसके बाद दोनों ने फिल्म गुंडाराज में काम किया,जहां दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। विपरीत स्वभाव के होने के बावजूद दोनों में  प्यार पनपा। दुनिया से अपने प्यार को छुपाते हुए दोनों ने फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ के सेट मोहब्बत का इजहार किया और साल 1999 में दोनों ने करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी कर ली और प्यार को अंजाम पर पहुंचाया।

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या रॉय की लव स्टोरी

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या रॉय

अभिषेक और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ सेट पर हुई। इसके बाद दोनों ने ‘कुछ ना कहो’ में काम किया। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद अभिषेक  को साल 2005  में आई फिल्म ‘बंटी और बबली’ के गाने ‘कजरा रे’ में ऐश्वर्या के साथ फिर से अभिनय करने का मौका मिला। जिसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ी और  प्यार हो गया।

यह लव स्टोरी साल 2006 में आई फिल्म ‘उमराव जान’ की शूटिंग के समय परवान चढ़ी। इसके बाद दोनों ने फिल्म ‘धूम 2 ‘और ‘गुरु’ में साथ में अभिनय किया और इस दौरान दोनों ने शादी का फैसला लिया। अभिषेक और ऐश्वर्या ने  20 अप्रैल, 2007  को परिवार की सहमति से शादी कर ली।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ के सेट पर हुई। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। इसके बाद दोनों की लव स्टोरी फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ के सेट पर परवान चढ़ा। दोनों ने फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी’ और ‘पद्मावत’ में साथ में अभिनय किया और लगभग 6 साल तक एक-दुसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी कर ली।

यह भी पढ़ें- 45 साल पहले 1975 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई थी फिल्म ‘शोले

Related posts

46 की हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर, जानें उनकी टॉप 5 मूवीज

Buland Dustak

अभिनेत्री नीतू कपूर हुईं 62 साल की बच्चों संग मनाया जन्मदिन

Buland Dustak

माधुरी दीक्षित बर्थडे: ऐसे बनी बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’

Buland Dustak

फिल्म ‘तेजस’ और ‘धाकड़’ की तैयारियों में जुटी अभिनेत्री कंगना रनौत

Buland Dustak

शाहरुख खान बर्थडे स्पेशल: 56 साल के हुए बॉलीवुड के बादशाह

Buland Dustak

अक्षय और वाणी की ‘Bell Bottom’ की रिलीज डेट तय

Buland Dustak