19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

बायर्न म्यूनिख ने जीता फीफा क्लब विश्व कप का खिताब

बुंदेसलीगा चैंपियन बायर्न म्यूनिख ने गुरुवार को फीफा क्लब विश्व कप का खिताब जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में Bayern Munich ने मैक्सिको टाइगर्स को 1-0 से हराकर कोच हांसी फ्लिक के नेतृत्व में अपना छठा खिताब हासिल किया।

बायर्न म्यूनिख के लिए बेंजामिन पावर्ड ने 59वें मिनट में एकमात्र गोल किया। खिताबी मुकाबले से कुछ घंटे पहले, थॉमस मुलर का कोविड-19 टेस्ट सकारात्मक आया था, जिसके कारण वह मैच का हिस्सा नहीं थे। वहीं, इस खिताबी जीत के बाद बायर्न म्यूनिख अब जर्मनी, यूरोप और विश्व का निर्विवाद चैंपियन हैं।

बायर्न के पास अब सभी छह खिताब हैं। जिसमें बुंडेसलीगा, चैंपियंस लीग, क्लब वर्ल्ड कप और यूईएफए सुपर कप, साथ ही साथ उनके राष्ट्रीय घरेलू कप (डीएफबी-पोकल) और सुपर कप (डीएफएल-सुपरची) शामिल हैं।

बायर्न म्यूनिख

इससे पहले बार्सिलोना एकमात्र टीम थी जिसने एक ही समय में सभी छह खिताब अपने नाम किए। 2009 में, गार्डियोला की दिग्गज टीम बार्सिलोना ने ला लीगा, कोपा डेल रे, सुपरकोपा डी एस्पाना, चैंपियंस लीग, यूईएफए सुपर कप और क्लब वर्ल्ड कप जीता था।

खिताबी मुकाबले के बाद Bayern Munich के मुख्य कोच फ्लिक ने कहा, “मेरी टीम को बधाई। उन्होंने एक ऐतिहासिक उपलब्धि पूरी की है। उन्होंने एक सत्र में छह खिताब जीते हैं। म्यूनिख के लिए यह अब तक का सबसे सफल सीजन था। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।” 

यह भी पढ़ें: ब्रूस टेलर: न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी का निधन

Related posts

Doda Sports Stadium में किया गया डोडा क्रिकेट लीग का उद्घाटन

Buland Dustak

रूबिना फ्रांसिस ने Para World Cup निशानेबाजी में रचा इतिहास

Buland Dustak

यूरो 2020 : क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जीता गोल्डन बूट अवार्ड

Buland Dustak

ओलंपिक क्वालिफाइड 4 नाविक और पहलवान सोनम-अंशु TOPS में शामिल

Buland Dustak

AIFF महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुनीं गईं बाला देवी

Buland Dustak

चैंपियंस लीग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने सर्वाधिक मैच खेलने वाले फुटबॉलर

Buland Dustak