19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

सुखदेव सिंह लाल किला हिंसा का आरोपित चंडीगढ़ से गिरफ्तार

- सुखदेव सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम था घोषित

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर लाल किला में उपद्रव करने में शामिल सुखदेव को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपित सुखदेव को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसे साथ लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। आरोपित ट्रैक्टर रैली की आड़ में दिल्ली में हुई हिंसा के बाद से ही फरार था।

पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। लगातार पुलिस इसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। पुलिस आरोपित को दिल्ली लाकर इससे पूछताछ करेगी। उधर, एक लाख का इनामी दीप सिद्धू अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

लाल किला हिंसा
लाल किला हिंसा

दिल्ली पुलिस की कई टीमें दस दिनों से पंजाब समेत कई राज्यों में उसकी तलाश में खाक छान रही हैं। वहीं, दीप सिद्धू के फेसबुक लाइव की जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि उसकी विदेश में रहने वाली एक महिला मित्र विदेश से ही उसके फेसबुक अकाउंट को चला रही है। दीप सिद्धू की महिला मित्र की पहचान कर ली गई है।

दिल्ली पुलिस ने गत तीन फरवरी को दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह व गुरजंत सिंह पर एक-एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी। गुरजोत व गुरजंत, दीप सिद्धू के साथी हैं। दोनों घटना वाले दिन उसके साथ थे। इनके अलावा जगबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह व इकबाल सिंह पर पुलिस ने 50-50 हजार का इनाम रखा था।

सिद्धू महिला मित्र को भेजता है अपनी वीडियो

मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम को जानकारी मिली है कि दीप सिद्धू की विदेशी महिला मित्र उसका फेसबुक अकाउंट चला रही है। वह दीप के वीडियो को फेसबुक पर अपलोड करती है। दीप जहां भी छिपा है, वहां से वीडियो शूट करता है फिर उस वीडियो को महिला मित्र को भेज देता है, जिसके बाद महिला मित्र उसे अपलोड कर देती है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में हिंसा के मद्देनजर पंजाब में हाई अलर्ट

Related posts

राष्ट्रपति ने 18 महिला सहित 47 शिक्षकों को दिए ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’

Buland Dustak

रामायण कॉन्क्लेव 2021: प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ ‘जन-जन के राम’

Buland Dustak

थावरचंद गहलोत बने कर्नाटक के राज्यपाल, अन्य राज्यों में भी फेरबदल

Buland Dustak

पपीते की खेती में विषाणु रोग प्रबंधन से बढ़ेगी पैदावार

Buland Dustak

इंदिरा सागर के 12 और ओंकारेश्वर बांध के 21 गेट खुले

Buland Dustak

कोरोना से लड़ाई में आगे आया रेलवे, मरीजों के लिए 75 Isolation Coach

Buland Dustak